फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
देश में सबसे प्रदूषित गाजियाबाद की हवा
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर में प्रदूषण स्तर 300 से नीचे तो आ गया है। फिर भी यह देश के प्रदूषित शहर में अव्वल बना है। शुक्रवार को गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 292 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर गुवाहाटी शहर रहा। जबकि तीसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा था।

गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर तीन से चार दिनों से तीन सौ के नीचे है। शुक्रवार को भी शहर का एक्यूआई 292 दर्ज किया गया। आंकड़े देखे जाए तो तीन दिनों से शहर का एक्यूआई ऑरेंज जोन में है। प्रदूषण स्तर मानकों से ढाई गुना अधिक है। यही नहीं, गाजियाबाद में संजय नगर और वसुंधरा का एक्यूआई मानकों से तीन गुना है और प्रदूषण स्तर रेड जोन में है। वसुंधरा गाजियाबाद में सबसे प्रदूषित है। यहां पर एक्यूआई 307 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 166 था, जो कि मानकों से डेढ़ गुना ही अधिक है। वहीं, संजय नगर का एक्यूआई 301 रहा। यहां पर पीएम दस 148 दर्ज किया गया। वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई 290 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 161 दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम एक्यूआई लोनी का रहा। यहां पर एक्यूआई 272 रहा। यहां पर पीएम दस 159 रहा।
विज्ञापन

पांच प्रदूषित शहर
गाजियाबाद 292
गुवहाटी 290
ग्रेटर नोएडा 278
बुलंदशहर 277
नोएडा 275
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed