{"_id":"5e176e7f8ebc3e8804394acf","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd1918730149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा प्रदूषण, एक्यूआई 256पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गिरा प्रदूषण, एक्यूआई 256पर पहुंचा
विज्ञापन
बारिश के बाद गिरा शहर का प्रदूषण स्तर, 263 दर्ज किया गया सर्वाधिक एक्यूआई
साहिबाबाद। बारिश के कारण जिले के वायु प्रदूषण में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह शहर का वायु प्रदूषण 261 पर दर्ज किया गया। दोपहर में दो अंकों की बढ़ोतर के साथ प्रदूषण स्तर 263 तक पहुंच गया। शाम छह बजे के बाद गाजियाबाद का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 256 रिकार्ड किया गया। गाजियाबाद शहर के संजय नगर में प्रदूषण स्तर 257 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण 268 दर्ज किया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों पर नजर डाले तो वायु प्रदूषण स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार की सुबह में वायु गुणवत्ता सूचकांक 261 रिकॉर्ड हुआ। दोपहर में हल्की बढ़ोतरी के साथ एक्यूआई 263 पर पर पहुंच गया। शाम को ठंडी हवा चलने से वायु प्रदूषण स्तर 256 रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह टीएचए के तीन स्टेशनों में इंदिरापुरम का वायु प्रदूषण 227 पर दर्ज हुआ। जबकि लोनी में एक्यूआई सबसे कम 201 रहा । संजय नगर में प्रदूषण का स्तर 257 दर्ज किया गया। वसुंधरा इलाके का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया। उधर, एनसीआर के इलाकों में दिल्ली का प्रदूषण स्तर 203 पर दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई 220 रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण स्तर 268 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश के प्रभाव से प्रदूषण में कमी दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।