फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

15 दिनों में एनएचएआई खोलेगा तीन अंडरपास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
15 दिन में खुलेेंगे तीन अंडरपास, दिल्ली-नोएडा जाना हो जाएगा आसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम से नोएडा दिल्ली जाना जल्द ही आसान हो जाएगा। एनएचएआई की 15 दिन के अंदर तीन अंडरपास खोलेगा। इन तीनों अंडरपास का काम अंतिम चरण में है। फिनशिंग का काम पूरा होते ही अंडरपास चालू हो जाएंगे।
एनएचएआई की ओर से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम किया जा रहा है। एनएचएआई की तरफ से दो अंडरपास खोले गए हैं। अभी शिप्रा मॉल कट, काला पत्थर कट और सीआईएसएफ के पास अंडरपास का निर्माण चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो इन तीनों अंडरपास का काम अंतिम चरण में है। फिनशिंग का काम शुरू हो गया है। करीब 15 दिनों में तीनों अंडरपास बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके खुलने से दिल्ली-नोएडा का सफर आसान हो जाएगा। अभी विभाग की ओर से काला पत्थर कट बंद है। ऐसे में वैशाली, इंदिरापुरम और वसुंधरा के वाहन चालकों को नोएडा जाने में परेशानी हो रही है। उन्हें सीआईएसएफ कट से होकर आना-जाना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें कई किमी लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। साथ ही पीक ऑवर्स में वाहनों का दबाव अधिक होने से जाम से भी जूझना पड़ रहा है। यह तीनों अंडरपास खुलने से वाहन चालक आसानी से आजा सकेंगे।
विज्ञापन

कोट
अंडरपास पर तेजी से काम जारी है। 15 दिन में कई अंडरपास खुल जाएंगे। जिससे वाहन चालकों को दिल्ली-नोएडा आने-जाने में राहत मिलेगी।
- मुदित गर्ग, डीजीएम, एनएचएआई
अब नहीं काटना पड़ेगा कई किमी का चक्कर
गाजियाबाद से इंदिरापुरम की सीआईएसएफ रोड पर आने के लिए वाहन चालकों को काफी लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। सीआईएसएफ पर अंडरपास खुल जाने से वाहन चालक आसानी से यूटर्न लेकर आ सकेंगे। ऐसे ही शिप्रा मॉल कट के पास अंडरपास खुलने से इंदिरापुरम से दिल्ली जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। अभी उन्हें रॉंग साइड या फिर सीआईएसएफ कट क्रॉस करके खुले अंडरपास से होकर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed