फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जीडीए फ्लैट किए सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
जीडीए की बड़ी कार्रवाई, राजनगर एक्सटेंशन में सील किए 64 फ्लैट
विज्ञापन

गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए ने बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज रेजीडेंसी के 64 फ्लैट को निर्माण से संबंधित शर्तों को पूरा न करने पर सील कर दिया गया है। ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट में बिल्डर को दुर्बल आय वर्ग और अल्प आय वर्ग के भवन बनाने की शर्त पर अतिरिक्त एफ एआर (फ्लोर एरिया रेसो) दी गई थी। इसके बावजूद बिल्डर ने अवैध रूप से 12 से 16 तल पर अवैध फ्लैटों का निर्माण कर लिया। इस पर जीडीए राज रेजीडेंसी के सी और डी टावर के 64 निर्माणाधीन फ्लैटों को सील कर दिया है। उधर, जीडीए ने अन्य प्रोजेक्ट के मामले में भी जांच शुरू कर दी है।
जीडीए प्रवर्तन जोन-1 प्रभारी और ओएसडी संजय कुमार ने बताया राजनगर एक्सटेंशन की राज रेजीडेंसी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए बिल्डर को अल्प आय वर्ग और दुर्बल आय वर्ग के भवनों के निर्माण की शर्त पर 12 से 16 तल तक फ्लैटों के निर्माण के लिए इंसेंटिव एफ एआर दी गई थी। बिल्डर ने दुर्बल आय वर्ग और अल्प आय वर्ग के भवनों का निर्माण ही नहीं किया। नियमों का उल्लंघन करते हुए टावर सी और टावर डी में 64 फ्लैटों का निर्माण कर लिया। सीधे तौर पर नियम का उल्लंघर करने पर जीडीए ने सभी 64 फ्लैटों को सील कर दिया है। सील कर मामले में बिल्डर से जवाब तलब किया है। सीलिंग के साथ स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर बिना अनुमति के सील किए गए फ्लैटों में किसी भी तरह का निर्माण किया जाता है तो उसमें अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
एक्सटेंशन में अन्य प्रोजेक्ट भी जांच के घेरे में
राज रेजीडेंसी का मामला सामने आने के बाद जीडीए ने अन्य बिल्डरों से जुड़े प्रोजेक्ट की भी जांच शुरू कर दी है। अब उन सभी प्रोजेक्ट की जांच की जा रही है, जिन्हें अतिरिक्त एफएआर की स्वीकृति दी गई है या फिर जिन्होंने प्रोजेक्ट पूरा कर एनओसी के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि कई बड़े प्रोजेक्ट पर जीडीए की तलवार चल सकती है। इसमें कुछ ऐसे प्रोजेक्ट भी शामिल है जिन्होंने स्वीकृति मानचित्र के अतिरिक्त निर्माण किया है। प्रोजेक्ट के तहत स्वीकृति मंजिल से अधिक का निर्माण कर लिया है। अब उन सभी को सील किया जा सकता है। इसके लिए कई बिल्डरों को पहले से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा चुका है। यदि इसके बाद भी निर्माण जारी रहता है तो कार्रवाई होगी। उधर, जीडीए सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का सर्वे करा रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि प्रोजेक्ट का निर्माण नियमों के तहत किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
मोबाइल टॉवर भी किया गया सील
बृहस्पतिवार को कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-1 अन्य तरह की व्यावसायिक गतिविधियों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की है। राजनगर एक्सटेंशन से सटे नूर नगर के दीनदयाल पुरी और घूकना में अवैध रूप से लगाए गए मोबाइल टावरों को सील कर दिया है। सीलिंग के साथ मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी और उस भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है जिसकी छत पर अनाधिकृत रूप से टावर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed