फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laptop in sleep mode catches fire spread all around the flat Ghaziabad news

स्लीप मोड पर रखे लैपटॉप से फ्लैट में लगी आग, इंजीनियर ने समझदारी से बचाई जान

Wed, 27 Nov 2019 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Laptop in sleep mode catches fire spread all around the flat Ghaziabad news
laptop catches fire - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन की रीवर हाईट्स सोसायटी में लैपटॉप में अचानक लगी आग पूरे फ्लैट में फैल गई। फ्लैट में सो रहे नेटवर्किंग इंजीनियर ने बालकनी से निकलकर दो पिलर के बीच खड़े होकर शोर मचाया। जिसके बाद गार्ड ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने रस्सी से नीचे उतारकर इंजीनियर की जान बचाई और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


रीवर हाईट्स सोसायटी में पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहने वाले राहुल सिंह नोएडा सेक्टर-62 स्थित नेटवर्किंग बेस्ड एक कंपनी में इंजीनियर हैं। सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राहुल सोमवार रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन


कंपनी से आने के बाद वह फ्लैट में आकर लैपटॉप पर काम करने लगे। काम खत्म होने पर लैपटॉप शट डाउन करने की बजाय स्लीपिंग मोड में लगाकर सो गए। सुबह टीचर पत्नी स्कूल चली गईं, जबकि राहुल सोते रहे। इसी बीच अचानक लैपटॉप में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर ने दिखाई समझदारी

आग की लपटों से घिरने के बाद इंजीनियर की नींद खुली। सीएफओ का कहना है कि समझदारी दिखाते हुए इंजीनियर बालकनी के बाहर निकले और दो पिलर के बीच में खड़े होकर शोर मचाया। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने दमकल को सूचित कर आग बुझाने के उपकरणों से काबू पाना शुरू कर दिया।

थोड़ी देर बाद दमकल की गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने रस्सी से इंजीनियर को नीचे उतारकर उसकी जान बचाई और आग पर काबू किया, लेकिन तब तक फ्लैट में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed