फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

पांडव नगर दोः सख्ती बेअसर, अवैध कालोनियों में धड़ल्ले से जारी है निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
सिस्टम सोया, दिन-रात चल रहा अवैध निर्माण
विज्ञापन

गाजियाबाद। मिसलगढ़ी के आकाशनगर में ढही पांच मंजिला अवैध इमारत हादसे के बाद भी शहर में अवैध निर्माण नहीं रुका है। जीडीए की नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध निर्माण हो रहा है। ध्वस्तीकरण-सीलिंग अभियान का भी असर नहीं हो रहा। जीडीए की ओर से चिह्नित की गई 250 अवैध कॉलोनियों में अवैध निर्माण जारी है।
पांडव नगर में ढही दो मंजिला फैक्ट्री की बिल्डिंग के साथ आसपास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कई फैक्ट्रियाें का संचालन हो रहा है। ढही दो मंजिला अवैध फैक्ट्री की बिल्डिंग का निर्माण कार्य बीते करीब तीन माह से जारी था, लेकिन जीडीए अधिकारियों को इसकी सुध तक नहीं आई। बिल्डिंग ढहने के बाद अब अधिकारी पांडव नगर में अवैध निर्माण की बात तो स्वीकारते हैं, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होना, बड़ा सवाल खड़ा करता है।
विज्ञापन

पांडव नगर ही नहीं अवैध निर्माण जीडीए के विभिन्न जोन में जारी है। बीते साल बालाजी एंक्लेव में जिला प्रशासन की जेसीबी ने जिस बिल्डिंग को ध्वस्त किया था, अब उस जगह नई बिल्डिंग अब खड़ी हो चुकी है। बीते जून माह से शासन के आदेश पर जीडीए के ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान में तेजी आई है। जीडीए ने जोन-एक में मुरादनगर और जोन-तीन में कई बड़ी कार्रवाई की हैं। लेकिन अवैध निर्माण पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
250 अवैध कालोनियों में अवैध निर्माण पर नहीं लगा अंकुश
आकाश नगर हादसे के बाद जीडीए ने सभी आठों जोन में पहले 325 अवैध कॉलोनी चिह्नित की गई। फिर 250 अवैध कॉलोनियों की संशोधित सूची जारी की गई। जीडीए ने अवैध कालोनियों के बाहर बोर्ड लगाने की बात कही थी, जो कि हवा हवाई साबित हुई। प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री पर रोक के वक्त करीब 250 अवैध कॉलोनियों की सूची जारी की गई थी। वर्तमान में जोन-तीन में सदरपुर रोड के पास बालाजी एंक्लेव, शंकर एंक्लेव, विजय एंक्लेव, कैलाश पुरम, गोविंद विहार, कृष्णा एंक्लेव, आरकेपुरम, मिसलगढ़ी के पास आकाश नगर सहित मोरटा, मोरटी, सिकरोड़ के साथ अन्य अवैध कॉलोनियों धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है।
---
जून से ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कई बड़ी कार्रवाई
शासन के आदेश के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए का अभियान तेज हुआ है। जीडीए की टीम ने जोन-दो में दुहाई में ट्राईडेंट कॉलेज के पीछे भाजपा नेता सुधन रावत की 10-10 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बनी दो अवैध कालोनी को ढहा दी। टीम ने तीन अवैध कालोनियों में करीब 120 भूखंडों की नींव, 80 बाउंड्रीवॉल, गेट, ऑफिस, बिजली के खंभे और दो निर्मित भवन को ढहा दिया। वहीं मुरादनगर के दुहाई गांव के निवासी राजेंद्र यादव की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनी अवैध कालोनी को ढहाया गया। फिर मसूरी में ग्रीन वैली के नाम से करीब 42 बीघे में काटी गई अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा भी कई बड़ी कार्रवाई हुई हैं।
कोट: प्रत्यक्षदर्शी
1. तीन माह पहले बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। भू-तल पर पुरानी चार इंच की दीवार पर ही ऊपरी मंजिलों का निर्माण व खराब सामग्री हादसे का कारण हो सकता है। - उमेश चंद्र
2. बिल्डिंग ढहने के आधा घंटा पहले तक मैं बराबर की फैक्ट्री में था। बिल्डिंग ढहने से उनकी फैक्ट्री में खड़ी गाड़ी व कार्यालय ध्वस्त हो गए हैं। - रामू
3. करीब तीन माह पहले बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। निर्माण कार्य में सभी बिंदुओं का ध्यान दिया जा रहा था। खराब सीमेंट बिल्डिंग ढहने का कारण हो सकता है। - प्रदीप वर्मा, फैक्ट्री मालिक

---
कोट..
पांडव नगर में ढही दो मंजिला फैक्ट्री की बिल्डिंग के हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। अवैध रूप से निर्माण पर बिल्डिंग मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्माण कार्य जारी रहते वक्त प्राधिकरण ने कितने नोटिस जारी किए उसकी जांच की जा रही है। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed