फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

तमंचे पर बर्थ-डे पार्टी, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
तमंचे पर बर्थ-डे पार्टी, वीडियो वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। तमंचे पर डिस्को के किस्से तो आपने सुने होंगे लेकिन अब तमंचे पर बर्थ-डे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से इसका खुलासा हुआ। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के मिलिट्री फार्म हाउस के पास का है। केक के कटते ही पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो में कार का नंबर स्पष्ट है, फायरिंग करने वाला शख्स भी बेनकाब है लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर, आरोपियों से पूछताछ करना तक गंवारा नहीं समझा। हालांकि, एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
जिला पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर बृहस्पतिवार रात 11.04 बजे एक वीडियो व कुछ फोटो डाले गए। बताया गया कि माधोपुर स्थित मिलिट्री फार्म के पास खुले में बर्थ-डे पार्टी चल रही है। वीडियो में एक सफेद रंग की वर्ना कार के बोनट पर केक रखा है। केक कटते ही हुड़दंग शुरू होता है। इसी बीच पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो जाती है। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने सरेआम मनमानी की वीडियो बना ली, जो थोड़ी ही देर में वायरल हो गई।
विज्ञापन

44 सेकेंड का वीडियो में दिख रहे आठ लोग
वीडियो 44 सेकेंड का है। उसमें सात से आठ लोग बर्थ-डे पार्टी मनाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अंधेरा होने के कारण चेहरे ज्यादा स्पष्ट नहीं आ रहे, लेकिन वर्ना कार की नंबर प्लेट पर लिखा गाजियाबाद का नंबर साफ नजर आ रहा है। वायरल पोस्ट में यह भी बताया गया कि घटना रात 10.30 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले शख्स की है चिकन की दुकान
वीडियो-फोटो के साथ वायरल किए गए मैसेज में फायरिंग करने वाले शख्स के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि गोली चलाने वाले शख्स की घटनास्थल के पास स्थित एक चौराहे पर चिकन की दुकान है।
पुलिस ने वीडियो भी नजरअंदाज कर दिया
जिस व्हाट्सएप ग्रुप में यह वीडियो डाली गई, उसमें एसएसपी समेत जिले केतमाम अधिकारी जुड़े हैं। सरेआम हुई इस फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गोली की आवाज पुलिस के कानों तक नहीं पहुंची। हद तो तब हो गई, जब थाना पुलिस ग्रुप में डाली सूचना को भी नजरअंदाज कर गई।

इनसेट....
हर्ष फायरिंग में बह चुका है खून, जा चुकी हैं जान
- नंदग्राम में हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी थी। उपचार के दौैरान उसकी मौत हो गई थी।
- सिहानी गेट थानाक्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में हर्ष फायरिंग हुई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार लोग गिरफ्तार किए।
- कविनगर में एक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई थी।
- लालकुआं के पास घुड़चढ़ी के दौरान दादी ने हर्ष फायरिंग की। गोली लगने से पोता घायल हो गया था।
- नंदग्राम में ही चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी।
वर्जन ...
सरेआम बर्थ-डे पार्टी में फायरिंग करना गंभीर मामला है। वीडियो की जांच कराकर पता लगाया जाएगा कि वह कब का है और उसमें कौन-कौन मौजूद हैं। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
- सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed