फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

धमकाने पहुंचा निगम कर्मचारी लोगों ने बुलाई पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
हाउस टैक्स को लेकर धमकाना पड़ा भारी, बुलाई पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। हाउस टैक्स वसूली की शिकायत के बाद लोगों को धमकाने पहुंचे शख्स को अकड़ दिखाना भारी पड़ गया। शुक्रवार को मेरठ रोड के विकासनगर में अवनीश नाम का व्यक्ति खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर हाउस टैक्स वसूली के नाम पर लोगों को धमकाने पहुंचा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि इसकी पहले भी शिकायत की गई थी। मामले में निगम के अधिकारी आरोपी के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं।

शुक्रवार सुबह अवनीश नाम का व्यक्ति विकासनगर पहुंचा और हाउस टैक्स वसूली के नाम पर लोगों को धमकाने लगा। इसके खिलाफ लोगों ने पहले भी नगर निगम में शिकायत की थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने सफाई दी थी कि अवनीश नाम का कोई कर्मचारी नगर निगम में नहीं है। शुक्रवार को जब दोबारा अवनीश लोगों को धमकाने पहुंचा तो लोगों ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस अवनीश को थाने लेकर चली गई। शिकायतकर्ता विजय बंसल ने बताया कि अवनीश खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताता है और हाउस टैक्स के बिल बांटता है। बिल कम करवाने केनाम पर लोगों से वसूली करता है। टैक्स इंस्पेक्टर अनिल कुमार का नाम लेकर लोगों को धमकाता है। कई बार अवनीश ने अनिल कुमार से लोगों की फोन पर बात भी कराई है। लोगों के हाउस टैक्स के बिल बढ़ाकर भेजे गए थे और बिल की राशि कम कराने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे। लोगों ने आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर और कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग निगम अधिकारियों से की है। स्थानीय लोगों में प्रवीन कुमार, अंकित कुमार, संदीप, जसवंत सिंह, डीके शर्मा, सुमित त्यागी, मुकेश शर्मा, कृष्ण गर्ग, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
अवनीश के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। इस मामले में जांच कराई जाएगी। अगर टैक्स इंस्पेक्टर की संलिप्तता मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर शर्मा, सिटी जोनल प्रभारी
नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed