{"_id":"5d3ca4338ebc3e6ca72d57ed","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1811895159","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी के इकबाल पर भारी पड़ा १०० मिनट का दुस्साहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी के इकबाल पर भारी पड़ा १०० मिनट का दुस्साहस
विज्ञापन
खाकी के इकबाल पर भारी पड़ा 100 मिनट का दुस्साहस
गाजियाबाद। कविनगर पुलिस चौकी के सामने पाइप कारोबारी के घर सवा करोड़ की चोरी महज एक घटना ही नहीं, पुलिसिया सिस्टम पर सवालिया निशान भी है। बदमाश पुलिस की हद में सौ मिनट तक दुस्साहस दिखाकर चलते बने और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। साफ जाहिर है कि बदमाशों को पुलिस का तनिक भी डर नहीं था। वे आए और वारदात कर खाकी को चुनौती दे गए।
श्रीलंका गए भाई का माल भी चोरी हुआ
पीड़ित कारोबारी राजभगवान बंसल ने बताया कि उनके छोटे भाई आरएन बंसल भी पाइप कारोबारी हैं। शुक्रवार सुबह वह श्रीलंका गए हैं। जाने से पहले वह अपनी पिस्टल, लाखों का कैश व जेवर उनके यहां रख गए थे। चोर उनका माल व पिस्टल भी पोटली में समेटकर ले गए। चोर 11.03 बजे से 12.41 बजे तक उनके घर में रहे।
पड़ोसियों के कैमरों में कैद हो गए चोर
घटना को नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया। पहले उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे डीएक्टीवेट किए और फिर इत्मिनान से पूरा घर खंगाल डाला। हालांकि, चोर पड़ोस के दो घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री व एसएसपी से मिले कारोबारी
पुलिस चौकी केसामने सवा करोड़ की चोरी की घटना से कारोबारियों में रोष है। व्यापारी पीड़ित कारोबारी के साथ पहले राज्य मंत्री अतुल गर्ग से मिले, जिन्होंने कप्तान से वार्ता की। इसके बाद कारोबारी एसएसपी मिले। एसएसपी ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
रात-दिन चली पुलिस की मैराथन पूछताछ
चोरी की बड़ी वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। रात में ही थाना पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। शनिवार को दिन निकलते ही पुलिस की मैराथन पूछताछ शुरू हो गई। कभी चौकी तो कभी थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी ली तो कभी अधिकारियों ने।