फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

इंटीग्रेटेड टाउनशिप में पुरानी कीमतों पर देने होंगे ईडब्ल्यूएस-एलआईजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में पुरानी कीमतों पर देने होंगे ईडब्ल्यूएस-एलआईजी
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना में गरीब लोगों को सस्ते दर पर आवास मुहैया कराने के मामले में शासन ने बिल्डरों को झटका दिया है। अब इंटीग्रेटेड टाउनशिप से जुड़ी सभी योजनाओं में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों का आवंटन पुरानी कीमत में किया जाएगा। फैसले का सबसे पहले लाभ क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों के आवंटियों को मिलेगा। जीडीए 25 जुलाई को क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में शिविर लगाकर आवंटियों को पजेशन लेटर जारी करेगा।
शिविर में आवंटियों को अपनी सभी रसीद और बिल्डर को भी उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। जीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि ईडब्ल्यूएस व एलआईजी का आवंटन तो पुरानी कीमत पर ही किया जाएगा। लेकिन ऐसे लोग जिन्होंने अभी पूरा पैसा जमा नहीं किया है, उनको 2014 से लेकर अब तक कॉस्ट इंडेक्स के अनुसार बढ़े हुए पैसे जमा करवाने होंगे। जिन आवंटियों का पूरा पैसा जमा हो चुका है, उन पर कॉस्ट इंडेक्स का असर नहीं होगा।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड टाउनशिप योजना के अंतर्गत बिल्डरों को कुल फ्लैट के 10 फीसदी गरीबों के लिए ईडब्ल्यूएस व एलआईजी बनाना अनिवार्य है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शासन की ओर से ईडब्ल्यूएस की कीमत 2.40 लाख और एलआईजी की कीमत 5.10 लाख तय की गई थी। आवंटियों को 15 साल में पैसा जमा करने का अवसर दिया गया था। प्राधिकरण की देखरेख में ही क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के आवंटियों को 2014 में आवंटन लेटर जारी किए गए थे। लेकिन बिल्डर्स ने ईडब्ल्यूएस की कीमत 3.25 लाख और एलआईजी की कीमत बढ़ाकर सात लाख करने के साथ आवंटियों को इस बाबत लिखित नोटिस भी जारी कर दिया। जीडीए के इंकार करने पर लैंडक्रॉफ्ट डेवलपर्स की ओर से हाईकोर्ट में याचिका डाली गई। लेकिन कोर्ट ने इस बाबत शासन को निर्णय लेने के आदेश दिए। इसके बाद शासन ने जीडीए को निर्णय लेने के लिए लिखा है। लेकिन अब 15 साल की जगह पजेशन अवधि तक पूरा पैसा जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड टाउनशिप में पुरानी कीमतों ही ईडब्ल्यूएस व एलआईजी का आवंटियों को पजेशन दिया जाएगा। क्रॉसिंग्स रिपब्लिक में 823 ईडब्ल्यूएस व एलइआईजी के आवंटियों को पजेशन लेटर देने के लिए 25 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed