फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एक सप्ताह रहेगी कड़ाके की सर्दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एक सप्ताह रहेगी
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी
गाजियाबाद। कड़ाके की सर्दी अभी कम से कम एक सप्ताह लगातार जारी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होने से पूरब की तरफ बढ़ गया है। एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। रातभर हुई बारिश के बाद दिन में बादल छाए रहे, लेकिन सर्द हवा चलने से कंपकंपी रही। अधिक ठंड के कारण ब्रोंकाइटिस के मामले बढ़ गए हैं। इसमें खांसी, सिर दर्द, सांस लेते समय आवाज आना और सांस लेने में कठिनाई होती है। सर्दी बढ़ने के बाद अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्यिस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि तापमान में गिरावट दर्ज होगी और सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेेगा।
विज्ञापन

ब्रोंकाइटिस में बरतें सावधानी
वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी त्यागी का कहना है कि धूल, धुएं, वायु प्रदूषण, तंबाकू के धुएं जैसी चीजों के बीच सांस लेने या वायरस के कारण होता है। बैक्टीरिया भी इसके होने का कारण बन सकता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना का कहना है कि ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करने के लिए दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। किसी ऐसी चीज के संपर्क में न आएं जो फेफड़ों को परेशान करती हो। धूल, धुएं वाली जगह जाने से बचें। घर में भी हों तो हवा को नम रखने की कोशिश करें। ब्रोंकाइटिस के लक्षण नजर आ रहे हों तो सामान्य से ज्यादा तरल लें। न तो ज्यादा ठंडी और न ज्यादा गर्म हवा में रहें। भोजन में साबुत अनाज और बादाम और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। डॉ. राना का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन

- बादाम और अखरोट का सेवन करें।
- तरल पदार्थ, हर्बल टी और सूप अधिक मात्रा में पिएं।
- कच्चे प्याज का सेवन करें, इसमें सूजन कम करने के गुण होते है।
- पालक और गाजर खाएं। यह एंटी.ऑक्सिडेट्स से भरपूर होते हैं।
- लहसुन एवं अदरक में प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने की क्षमता होती है इसलिए भोजन में इनका उचित मात्रा में सेवन करें।
इनसे बचाव करें
-धूम्रपान इसका प्रमुख कारण है इसलिए इससे पूरी तरह से दूरी बना लें।
- कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का सेवन न करें।
-वायु में मौजूद उत्तेजक पदार्थों से बचे।
- दूध एवं दूध से बने पदार्थ का सेवन न करें।
- शराब का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed