{"_id":"61cf4fce1b0910288d30c156","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2320133161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुहाई में निगम ने कब्जा मुक्त कराई नौ करोड़ की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुहाई में निगम ने कब्जा मुक्त कराई नौ करोड़ की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुहाई में निगम ने कब्जा मुक्त कराई नौ करोड़ की जमीन
गाजियाबाद। नगर निगम संपत्ति विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया। दुहाई में अवैध कब्जे वाली नौ करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर कुछ माह पहले निगम प्रशासन ने पौधरोपण कराया था। लेकिन आरोपी क्षेत्रीय निवासी कृष्णपाल ने जमीन को खेत के रूप में जोतकर पौधरोपण को तहस-नहस कर दिया।
निगम में शिकायत के बाद महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया। संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुहाई में वार्ड संख्या-46 में खसरा नंबर-518/3 में निगम की 3120 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। जमीन की कीमत नौ करोड़ से अधिक है। कार्रवाई के दौरान निगम प्रवर्तन टीम के साथ संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
नेहरू स्टेडियम के पास अवैध दुकान को तोड़ा:
नगर निगम की टीम ने नेहरू स्टेडियम के पास निगम के मार्केट के बरामदे में अवैध रूप से बनाई गई दुकान को ढहा दिया। कार्रवाई को प्रवर्तन दल व संपत्त्ति दल अधीक्षक भोलानाथ गौतम और जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले अवैध दुकान बनाने वाले व्यक्ति सुरेंद्र को तीन दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस को अनदेखा करने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।