फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

किशोरों के टीकाकरण के लिए बनेंगे १०० अलग केंद्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
100 केंद्रों पर होगा किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन जनवरी से शुरू होने वाले किशोरों के टीकाकरण के लिए शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग 100 अलग केंद्र बनाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर भी 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
टीकाकरण के लिए किशोर कोविन पोर्टल पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा टीकाकरण केंद्रों पर भी पंजीकरण की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर किशोरों के पंजीकरण का लिंक जनरेट नहीं हो सका था। अधिकारियों का दावा था कि देर रात तक पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। शासन से जारी गाइडलाइन के मुताबिक वर्ष 2007 और उससे पहले जन्मे किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों के तौर पर 60 राजकीय केंद्र और 40 माध्यमिक स्कूलों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में भी टीकाकरण कराएगा। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा जा चुका है और उनकी ओर से स्कूलों की सूची स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। स्कूलों से टीकाकरण की सहमति स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांगी जा रही है। जिले में 234488 किशोरों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

-------
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण के लिए आधार कार्ड के अलावा किशोर को स्कूल की ओर से जारी किया गया आई कार्ड भी मान्य होगा। इसमें किशोर की जन्मतिथि होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अलग नहीं बनेंगे किशोर-किशोरियों के केंद्र :
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण के आधार पर टीकाकरण केंद्रों को बनाया जाएगा। शुरुआत में 100 अलग केंद्र बनाने की योजना है। संख्या बढ़ने पर केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। किशोर और किशोरियों के लिए फिलहाल अलग-अलग केंद्र बनाने की योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed