फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

२०२२ में शहर को मिलेंगी २२ नई सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
2022 में शहर को मिलेंगी 22 नई सौगात
विज्ञापन

गाजियाबाद। साल 2022 से शहर के विकास को नई बुलंदियों पर ले जाएगा। नए साल में यातायात, स्वास्थ्य, बिजली, आवासीय सहित 22 प्रोजेक्ट की शहरवासियों को सौगात मिलेगी। इन प्रोजेक्ट से एक ओर जाम खत्म होने के साथ यातायात को रफ्तार मिलेगी। नए अस्पताल खुलने से लोगों की इलाज के लिए लंबी दौड़ खत्म होगी।
1. इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
शहर में नए साल के पहले सप्ताह में चार रूटों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। संचालन के लिए गठित एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) के सीईओ व रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक अगले चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन वातानुकूलित बसों में न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 40 रुपये होगा। बसों के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

2. साहिबाबाद से दुहाई रैपिड प्रथम खंड
रैपिड रेल कॉरिडोर में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में 13 किमी एलिवेटेड ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। पहले खंड में अप्रैल तक सिविल संबंधी सभी काम पूरा होने के बाद जून से ट्रायल रन शुरू करने की एनसीआरटीसी की तैयारी है। दिसंबर 2022 तक ट्रायल रन पूरा करने की योजना है। केवल मार्च 2023 तक कॉरिडोर को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. धोबीघाट आरओबी
लाइनपार क्षेत्र के 10 लाख लोगों को नए साल में सबसे पहले धोबीघाट आरओबी की सौगात मिलेगी। 2016 जून में शुरू हुए धोबीघाट आरओबी का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। केवल 76.5 मीटर लंबे और 650 टन वजनी दूसरे धनुषाकार गर्डर को जनवरी के दूसरे सप्ताह तक लांच कर दिया जाएगा। इससे लाइनपार क्षेत्र शहर से सीधे जुड़ जाएगा।
4. बुनकर मार्ट
प्रदेश के बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने वाला बुनकर मार्ट प्रोजेक्ट का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी काम के अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। 233 करोड़ के प्रोजेक्ट की कई बार समयसीमा बढ़ने से जीडीए पर कई सवाल उठे। बुनकर मार्ट में बड़ा ऑडिटोरियम व कंवेंशन हॉल भी होगा।
--
5. पीएम आवास प्रोजेक्ट
मधुबन बापूधाम योजना में पहले पीएम आवास प्रोजेक्ट की आवंटियों को अप्रैल 2022 तक सौगात मिल जाएगी। अब तक योजना में 856 में से 480 भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी भवनों का काम 65 फीसदी के लगभग पूरा हो चुका है। अगस्त 2018 में शुरू हुए प्रोजेक्ट की तीन बार समयसीमा बढ़ चुकी है।
6. हिंडन नया पुल
फरवरी 2020 में शुरू हुए हिंडन नदी पर नए पुल का काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। वर्तमान में नए पुल में पिलर का काम लगभग पूरा हो चुका है। 176 मीटर लंबे और 7.50 मीटर चौड़े नए पुल की कुल लागत 22 करोड़ है। तीन लेन के पुल का निर्माण होने से गाजियाबाद से मोहन नगर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सहूलियत और जाम से मुक्ति मिलेगी।
7. मधुबन बापूधाम आरओबी
मधुबन बापूधाम योजना में 63 करोड़ की लागत से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का काम अक्तूबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। प्रोजेक्ट में निर्माण एजेंसी सेतु निगम की ओर से फाउंडेशन पिलर का काम पूरा किया जा चुका है। अब इंतजार केवल रेलवे को अपने भाग का करना है। रेलवे को 27 करोड़ में से तीन करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
8. एस्केलेटर युक्त पहला एफओबी
महानगर में एस्केलेटर युक्त पहले फुटओवर ब्रिज की शहरवासियों को एक सप्ताह के अंदर सौगात मिलेगी। तीन करोड़ की लागत से जीडीए ने मोहननगर चौराहे पर एफओबी का निर्माण किया है। फिलहाल एस्केलेटर का ट्रायल पूरा होने के साथ ही एफओबी को शुरू कर दिया जाएगा।
9. पांच स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स
शहर के खिलाड़ियों को जून तक पांच बड़े स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात मिलेगी। इसके लिए जगह चिह्नित हो गई है। सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 65 हजार वर्ग मीटर जमीन पर क्रॉसिंग रिपब्लिक के सामने डूंडाहेड़ा में बनेगा। राजनगर एक्सटेंशन में दो और साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र व साहिबाबाद क्षेत्र में एक-एक कांप्लेक्स बनाया जाएगा। यहां क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, आर्चरी, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो खेल की सुविधा होगी।
10. इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम
नगर निगम का कंपनी बाग लाइब्रेरी बिल्डिंग में आधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम छह जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा। लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल पर कंट्रोल रूम बनाने का काम शुरू किया है। सफाई, पानी आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट समेत निगम की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाओं की निगरानी और मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की निगरानी इसी कंट्रोल रूम से होगी।
11. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
नेहरूनगर में गणेश अस्पताल के बराबर में 40 करोड़ की लागत से नगर निगम का दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम बनकर तैयार है। प्रोजेक्ट का काम 2012 से शुरू हुआ। लगातार विवादों में रहे प्रोजेक्ट का काम 2021 में जाकर पूरा हुआ है। अब जाकर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
12. रमतेराम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स:
रमतेराम रोड पर नगर निगम की ओर से चार साल पहले तैयार कराया गया व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स अब 2022 में शुरू होगा। प्रोजेक्ट को करीब 23 करोड़ की लागत से तैयार किया गया था। लेकिन अब जाकर दुकानों को शुरू करने की प्रक्रिया नगर निगम प्रशासन ने की है।
13. चिपियाना आरओबी
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के यूपी गेट से डासना के बीच दूसरे खंड में देश के सबसे ज्यादा वजनी चिपियाना आरओबी का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। आरओबी के निर्माण के लिए अमेरिका से विशेष मशीन मंगाई जा रही है, जिससे गर्डर को रखने में मदद मिलेगी। आरओबी के शुरू होते ही एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति और बढ़ जाएगी।
14. बायोडायवर्सिटी पार्क
नगर निगम की ओर से महामाया स्टेडियम के पीछे 12 करोड़ की लागत से बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। पार्क का निर्माण होने से शहरवासियों को नया पिकनिक स्पॉट तो मिलेगा ही। दूसरी ओर लोग प्रकृति के और करीब होने का अहसास कर सकेंगे।
--
15. रेलवे स्टेशन एफओबी:
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नए साल में स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से ही एफओबी के जरिए प्लेटफार्म नंबर एक-दो, तीन और चार तक जाने की सुविधा मिलेगी। एफओबी के तीसरे गर्डर को लॉंच करने में रेलवे ने सफलता हासिल की है।
--
16. लोनी में 50 बेड अस्पताल:
नए साल में लोनी के लोगों को 50 बेड के अस्पताल की सौगात मिलेगी। अस्पताल के निर्माण का कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे अस्पताल को अगस्त तक शुरू करा दिया जाएगा।
--
17. ड्रग वेयर हाउस:
दवाओं के रखरखाव और आपूर्ति सुचारु रखने के लिए मोदीनगर में पांच हजार वर्ग मीटर पर ड्रग वेयर हाउस बनाया जाएगा। जनवरी में इसका निर्माण कार्य स्वास्थ्य विभाग शुरू कराएगा। इस योजना पर विभाग 10 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।
--
18. बम्हैटा स्वास्थ्य केंद्र
बम्हैटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे शुरू कराया जाना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी में सीएचसी को शुरू करा दिया जाएगा। इस पर छह करोड़ रुपये की लागत आई है।
--
19. मोरटा 220 केवी विद्युत उपकेंद्र
मोरटा में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य इस साल जुलाई से शुरू कर दिया गया है। बिजलीघर से राजनगर एक्सटेंशन, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बिजलीघर पर 57.84 करोड़ की लागत आएगी। इससे शास्त्रीनगर, नंदग्राम, मेरठ रोड द्वितीय, पीएसी, शास्त्रीनगर द्वितीय सहित अन्य फीडर को जोड़ा जाएगा। दिसंबर तक उपकेंद्र को शुरू करा दिया जाएगा।
20. पांच नए थाने
नए साल में क्रॉसिंग रिपब्लिक , वेव सिटी, ट्रांस हिंडन में अंकुर विहार, नीति खंड और शालीमार गार्डन में शहरवासियों को पांच नए थानों की सौगात मिलेगी। नए थाने खुलने और पुलिस बल बढ़ने का लाभ शहरवासियों को मिलेगा।
---
21. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन
हापुड़ रोड पर कमला नेहरू में एम्स की तर्ज पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन की शहरवासियों को नए साल में सौगात मिलेगी। 200 बेड के नेशनल इंस्टीट्यूट में फरवरी तक ओपीडी के शुरू होने की संभावना है। प्रोजेक्ट की लागत 280 करोड़ है।

22. दो इंटर कॉलेज
लोनी के प्रेमनगर और मुस्तफाबाद में दो नए इंटर कॉलेज की नए साल में सौगात मिलेगी। दोनों इंटर कॉलेजों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केवल शिक्षकों की नियुक्ति होते ही पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रोजेक्ट की लागत तीन-तीन करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed