फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

विदेशी महिला के झांसे में आकर 6 लाख 79 हजार गंवाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
विदेशी महिला के झांसे में आकर 6 लाख 79 हजार गवाएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर विदेशी महिला ने विजयनगर निवासी एक व्यक्ति से बातचीत करके बातों में उलझा लिया। उसके बाद महिला ने कस्टम अफसर से बात कराने का झांसा देकर भारत घूमने के नाम पर विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलवाने के नाम पर 6 लाख 79 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत की है।

विजयनगर के रहने वाले मधुरेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत की है कि फेसबुक पर जेनिफर जॉनसन नाम से एक महिला की रिक्वेस्ट आई। जिससे बातचीत होने पर उसने लंदन की रहने वाली बताया। जेनिफर ने मधुरेंद्र से भारत घूमने में मदद करने की बात कहकर बातों में उलझा लिया। इसके बाद महिला ने कहा कि जहां वह नौकरी करती है, वहां से उसे छुट्टी मिल गई है और चार महीने की तनख्वाह भी एडवांस मिल गई है। इसके बाद महिला ने मधुरेंद्र को एयर टिकट भेजा और दो दिसंबर को मुंबई आकर लोकल फ्लाइट से दिल्ली आने को कहा। पीड़ित के पास दो दिसंबर को कस्टम अफसर बनकर किसी अन्य महिला का फोन आया। जिसने अपना नाम पूजा बताया। पीड़ित ने बताया कि उसने कहा कि तुम्हारी दोस्त जेनिफर लंदन से आई है। उसके पास 3,50,000 पाउंडस का डीडी है, जिसकी कस्टम ड्यूटी 65 हजार देनी पड़ेगी। जिसे डालने के लिए कस्टम अफसर ने बैंक खाते की डिटेल दी, पीड़ित ने खाते में 65 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद उस महिला ने फिर से फोन करके जेनिफर पर पीला कार्ड नहीं होने और दिल्ली की फ्लाइट बुक करने के लिए 38,700 रुपये की मांगे, पीड़ित ने जिसे अपने दोस्त के गूगल पे से डलवा दिए। इसके बाद डीडी क्लियर कराने के लिए 1,88,200 रुपये की मांग की। पीड़ित ने इस रकम को दो किस्तों में दे दिए। इसके बाद महिला ने फिर इनकम टैक्स के नाम पर 3,87,500 रुपये मांग लिए। पीड़ित ने जिसे जुबेर उस्मान गनी शेख के बैंक खाते में डलवा दिए। उसके बाद ठगों ने शनिवार, रविवार का बहाना बनाकर सोमवार को डीडी क्लियर कराने का झांसा दिया और फिर मुंबई हाईकोर्ट से डीडी क्लियर कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ। डीडी क्लियर कराने के लिए 5,99,200 रुपये मांगे। जिसके लिए पीड़ित पर कस्टम अफसर बनी महिला का बार-बार फोन आने लगा। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed