फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पांच महीने बाद भर्ती होने लगे मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पांच महीने बाद भर्ती होने लगे मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही मरीजों में लक्षण भी आने शुरू हो गए हैं। एक सप्ताह पहले मरीज घर पर ही स्वस्थ हो रहे थे, लेकिन लक्षण मिलने के बाद अब अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। इस समय अलग-अलग अस्पतालों में पांच मरीज भर्ती हैं। बुधवार को मिले 14 संक्रमित में 12 मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार और गले में दर्द की परेशानी मिली। हालांकि इनमें से अधिकांश होम आइसोलेशन में हैं।
इस समय जिले में 73 मरीजों का इलाज चल रहा है। 43 मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में दर्द की परेशानी है जबकि 30 मरीज में कोई लक्षण नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। सभी संक्रमितों के परिजनों के नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कौशांबी में मिले तीन मरीज
कौशांबी के सीमांत विहार में रहने वाले एक परिवार में कई लोगों को पिछले पांच दिन से खांसी और जुकाम के अलावा बुखार हो रहा था, इसके बाद सभी लोगों ने निजी लैब में जांच कराई थी। रिपोर्ट में 51 साल व 27 वर्ष की दो महिलाएं, 57 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिवार एक संक्रमित के संपर्क में आया था। कौशांबी निवासी 31 वर्षीय महिला ने खांसी जुकाम होने पर कोरोना जांच करवाई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कौशांबी के गोवर्धन टॉवर रहने वाले 29 वर्षीय एक युवक और एक युवती पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों में खांसी और सर्दी की परेशानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर जाने के लिए कराई जांच, रिपोर्ट पॉजिटिव
इंदिरापुरम के पार्क सफायर सोसायटी निवासी 32 वर्षीय युवक ने बाहर जाने के लिए जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई, युवक में कोई लक्षण नहीं हैं। इंदिरापुरम के अपरा गार्डन में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने जुकाम, खांसी होने पर कोरोना जांच करवाई थी, उसमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक सप्ताह से बुखार, जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव
न्यू विजय नगर में रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति को एक सप्ताह से बुखार था। जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रामप्रस्थ वैशाली निवासी कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम की 14 वर्षीय छात्रा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्कूल में एक छात्रा पहले से संक्रमित थी। महागुन मेंशन इंदिरापुरम में एक युवक 11 दिसंबर को लंदन से लौटकर आया था। 21 से 24 तक वह गुरुग्राम में एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। जांच में युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। शास्त्री नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला (69) का ऑपरेशन हुआ था, जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कविनगर और राजनगर में रहने वाली दो महिलाओं में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन दोनों महिलाओं ने एक सप्ताह में ही दोबारा जांच कराई थी।
संक्रमण में इंदिरापुरम पहले स्थान
इंदिरापुरम - 21
क्रासिंग रिपब्लिक - 19
नेहरू नगर - 16
वसुंधरा - 09
वैशाली - 06
विजय नगर - 05
कौशांबी - 05
राजनगर - 04
मुरादनगर नगर -03
शास्त्रीनगर -02
साहिबाबाद- 02
राजनगर एक्सटेंशन - 02
संजय नगर - 01
गांधी नगर -01
कविनगर - 01
लोहिया नगर -01
पटेल नगर - 01
भोपुरा-01
शालीमार गार्डन - 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed