{"_id":"61ca0d4706e444779c2fbcca","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2318070191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर से इंजीनियर और जयपुर से आई युवती संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतर से इंजीनियर और जयपुर से आई युवती संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर से इंजीनियर और जयपुर से आई युवती संक्रमित
गाजियाबाद। कतर से आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर और जयपुर से आई युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीज वसुंधरा में अलग-अलग सेक्टर में रहते हैं। 18 दिसंबर को आए इंजीनियर ने दोबारा कतर जाने के लिए जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे एस्ट्राजेनेका का दोनों डोज लग चुका है। 28 वर्षीय युवती में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
युवती 20 दिसंबर को जयपुर से वापस आई थी। बुखार होने पर उसने कोरोना की जांच करवाई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवती को टीका का दोनों डोज लग चुका है। दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं और होम आइसोलेशन में हैं। दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। दोनों के परिवार के नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि जहां भी संक्रमित मिल रहे हैं, वहां पर शिविर लगाकर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 2174196 लोगों की जांच की गई, इनमें से 55765 संक्रमित मिल चुके हैं। इलाज के बाद 55276 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गंभीर रूप से संक्रमित 461 की मौत हुई है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम बना नया हॉट स्पॉट
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इंदिरापुरम क्षेत्र नया हॉट स्पॉट बन गया है। पिछले दस दिन में क्षेत्र के अलग-अलग 10 सोसायटियों में 22 मरीज मिल चुके हैं। अभी भी 12 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इंदिरापुरम में अधिक मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने फोकस टेस्टिंग बढ़ा दी है। दिल्ली से सटे होने के कारण पिछली बार भी इंदिरापुरम संवेदनशील था।
क्रॉसिंग रिपब्लिक दूसरे और नेहरू नगर तीसरे स्थान पर
अब तक मिल चुके संक्रमितों को लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक दूसरे और नेहरू नगर तीसरे स्थान पर है। शनिवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक में पांच संक्रमित और नेहरू नगर में एक मरीज मिला था। नेहरू नगर में ओमिक्रॉन का भी संक्रमित मिल चुका है। इस समय जिले में 57 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से इंदिरापुरम में 12, क्रॉसिंग रिपब्लिक में आठ और नेहरू नगर में सात मरीजों का इलाज चल रहा है। वैशाली, विजय नगर और राजनगर एक्सटेंशन में भी सक्रिय मरीजों की संख्या है।