{"_id":"61c6140a94079808ff3e376d","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2316422176","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें, आज बदले रहेंगे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें, आज बदले रहेंगे रास्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें, आज बदले रहेंगे रास्ते
गाजियाबाद। शहर में आज निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान देख लें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो (जन विश्वास यात्रा) और मुरादनगर में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की जनसभा की वजह से जिले में शनिवार को वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह सात बजते ही मेरठ के मोहिउद्दीनपुर से सभी तरह के वाहन मोदीनगर की तरफ आना बंद हो जाएंगे। वहीं, दोपहर तीन बजे शहर में विभिन्न स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री का रोड शो होने तक डायवर्जन प्लान जारी रहेगा।
(सुबह 7 बजे से डायवर्जन)
- मेरठ के मोहिउद्दीनपुर से मोदीनगर में किसी प्रकार के वाहन नहीं आएंगे। वाहन मोहिउद्दीनपुर से खरखौदा रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
-----------
(दोपहर 3 बजे बजे से डायवर्जन)
- लालकुआं से सभी प्रकार के वाहन साजन मोड से घंटाघर की तरफ न आकर साजन मोड़ से लोहा मंडी, हापुड़ चुंगी होते हुए जाएंगे।
- साजन मोड़ से घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- होली चाइल्ड चौराहे से कालका गढ़ी की तरफ सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पुराने बस अड्डे से कोई भी वाहन कालका गढ़ी, चौधरी मोड़ की ओर नहीं जा सकेगा।
- हापुड़ तिराहा से तथा पटेलनगर पुल चढ़ाव से कोई वाहन घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेगा।
- जल निगम टी-प्वाइंट से कोई भी वाहन मेरठ तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- करहेड़ा कट से मेरठ तिराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं आएगा। वाहन करहेडा कट से नागद्वार होकर जाएंगे।
- बसंत सिनेमा की तरफ से मालीवाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- पुलिस चौकी गोशाला की तरफ से दूधेश्वरनाथ, हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
- बागपत की तरफ आने वाले सभी वाहन लोनी तिराहा की ओर न जाकर पुस्ता मोड़ से दिल्ली की तरफ से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
- जन विश्वास यात्रा के पुस्ता मोड़ से लोनी तिराहा की ओर जाने के दौरान लोनी तिराहा से भोपुरा की ओर सभी प्रकार का यातायात भोपुरा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को लोनी बॉर्डर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
------------
(रोड शो आगे बढ़ने पर यह होगा परिवर्तन)
- जन विश्वास यात्रा के घूकना मोड़ से पुराने बस अड्डे की तरफ जाने के बाद मोहननगर से आने वाला ट्रैफिक मेरठ तिराहा से मेरठ रोड एएलटी होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
- जन विश्वास यात्रा के घंटाघर से हापुड़ तिराहा की ओर जाने के दौरान हापुड़ चुंगी से हापुड़ तिराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
इनसेट...
यात्रा समाप्ति तक जारी रहेंगे नो एंट्री के प्रतिबंध
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जन विश्वास यात्रा समाप्त होने तक रूट डायवर्जन प्लान जारी रहेगा। अगर यात्रा रात 10 बजे के बाद भी जारी रहती है तो नो एंट्री के प्रतिबंध यात्रा सम्पन्न तक लागू रहेंगे। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
इनसेट....
असुविधा होने पर मिलाएं हेल्पलाइन नंबर
एसपी ट्रैफिक का कहना है कि रूट डायवर्जन संबंधी जानकारी लेने या असुविधा होने पर ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर संपर्क किया जा सकता है।