{"_id":"6192baf1cb6d4f13b81700e8","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd229422489","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप ः मुठभेड़ में किशोर को बालिग दिखा भेज दिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप ः मुठभेड़ में किशोर को बालिग दिखा भेज दिया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोप : मुठभेड़ में किशोर को बालिग दिखा भेज दिया जेल
लोनी। 11 नवंबर की सुबह बेहटा हाजीपुर केगोदाम में मुठभेड़ में गोली मारकर जेल भेजे गए सात आरोपियों में एक के नाबालिग होने का मामला सामने आया है। पैर की हड्डी में गोली लगने से घायल आसिफ की उम्र आधार कार्ड के हिसाब से 16 वर्ष है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे बालिग दर्शाकर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों के परिजनों ने भी मुठभेड़ की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
11 नवंबर को लोनी बार्डर थाने के तत्कालीन एसएचओ राजेंद्र त्यागी ने गोकशी की सूचना पर टीम के साथ बेहटा हाजीपुर के एक गोदाम में छापा मारा था। तस्करों ने गोली चलाई तो पुलिस ने भी फायरिंग की। तस्करों द्वारा की गई सात राउंड फायरिंग में एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी थी। जबकि पुलिस की तरफ से चली 16 राउंड गोली में सात तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। हैरत की बात यह है कि सभी तस्करों को गोली एक ही जगह लगी थी। पुलिस की इस मुठभेड़ पर सवाल खड़े हुए थे। घायल तस्करों में अशोक विहार निवासी आसिफ और उसका भाई इंतजार भी शामिल है। आसिफ की मां समीना ने बताया कि आसिफ की आधार कार्ड के हिसाब से उसकी उम्र 16 साल है, जबकि इंतजार 20 साल का है। समीना ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है, जबकि उनके दोनों बेटे गोदाम में ड्रम धोने का काम करते हैं। रात में काम करके बेटे सुबह घर आ जाते थे। उन्होंने उनसे कभी गोदाम में पशु कटान के बारे में नहीं बताया।
मेरा बेटा गोली नहीं चला सकता
मुठभेड़ में गिरफ्तार नईपुरा निवासी मोनू की मां कौशर ने बताया कि उनका बेटा भी गोदाम में ड्रम धोने जाता था। इससे पहले वह रिक्शा चलाता था। पति की मौत के बाद बड़ा बेटा परिवार के साथ अलग हो गया, जबकि मोनू परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके जेल जाने के बाद अब उनके साथ रहने वाले अन्य किराएदार परिवार को रोटी दे रहे हैं। कौशर का कहना है कि उनका बेटा गोली नहीं चला सकता। वहीं, मुठभेड़ में गिरफ्तार प्रेमनगर कॉलोनी निवासी बोलर के पिता इस्लाम का कहना है कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। बोलर गोदाम में काम करने के लिए जाता था। वह पशु कटान नहीं कर सकता।