फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

जीडीए की संपत्तियों की मांग, आज मिलेगा 347 भूखंड खरीदने का मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
जीडीए की संपत्तियों की मांग, आज मिलेगा 347 भूखंड खरीदने का मौका
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक सहित अन्य संपत्तियों की मांग को देखते हुए शहरवासियों के पास फिर से विभिन्न योजनाओं में भूखंड खरीदने का मौका है। बीते सप्ताह दो माह बाद हुई नीलामी में जीडीए को 95 करोड़ की आय हुई थी। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में होने वाली नीलामी प्रक्रिया में विभिन्न योजनाओं में 2000 वर्ग मीटर से छोटे और उससे बड़े 347 भूखंडों को शामिल किया जाएगा। ऐसे में दिवाली से पहले शहरवासियों के पास 45.72 से लेकर 10398 वर्ग मीटर तक की संपत्तियों को खरीदने का अवसर है।
जीडीए की शुरू होने पा रही नीलामी प्रक्रिया में सर्वाधिक संपत्तियां इंदिरापुरम योजना की है। इंदिरापुरम योजना के नीति खंड-दो में 219 वर्ग मीटर के दो आवासीय भूखंड, शक्ति खंड-चार में 86.70 वर्ग मीटर के चार शॉपिंग भूखंड और ज्ञान खंड तीन में 37 से लेकर 325 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक और दुकानों के 20 भूखंड शामिल हैं। फिर इंदिरापुरम न्याय खंड-तीन में 60.79 से लेकर 114 वर्ग मीटर तक के 21 आवासीय भूखंड को नीलामी का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में प्रताप विहार योजना, इंद्रप्रस्थ योजना और तुलसी निकेतन योजना के तीन बड़े ग्रुप हाउसिंग भूखंड को नीलामी में शामिल किया गया है। प्रताप विहार में 10398 वर्ग मीटर, इंद्रप्रस्थ में 4995 वर्ग मीटर और तुलसी निकेतन में 3543 करोड़ का ग्रुप हाउसिंग भूखंड है। फिर स्वर्णजयंतीपुरम योजना में 5014 वर्ग मीटर का कंवीनियेंट शॉपिंग भूखंड, कोयल एंक्लेव में 5994 वर्ग मीटर का व्यावसायिक भूखंड, कोयल एंक्लेव में ही अस्पताल भूखंड और प्रताप विहार सेक्टर-11 में 961 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड शामिल है। इसके अलावा गोविंदपुरम में शॉपिंग भूखंड, कौशांबी योजना में आवासीय भूखंड, अम्बेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 10 व्यावसायिक भूखंड, प्रतात विहार येाजना में पीएमएवाई का व्यावसायिक भूखंड, संजयनगर सेक्टर-23 में आवासीय और कर्पूरीपुरम योजना में दो आवासीय भूखंड शामिल हैं। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का कहना है कि प्राधिकरण की आवासीय, व्यावसायिक के साथ अन्य संपत्तियों में लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते बीते सप्ताह एक दिन में रिकॉर्ड संपत्तियों की नीलामी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed