फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सुपारी किलर और भांजे को रिमांड पर ले क्राइम सीन दोहराएगी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सुपारी किलर और भांजे को रिमांड
विज्ञापन

पर ले क्राइम सीन दोहराएगी पुलिस
गाजियाबाद। संपत्ति के लिए परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले बसंतपुर सैंतली निवासी लीलू त्यागी और उसके दो साथियों को मुरादनगर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब वारदात में शामिल सुपारी किलर विक्रांत व उसके भांजे मुकेश को कस्टडी रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराएगी। इसमें पुलिस घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाने की कोशिश करेगी।
बसंतपुर सेंतली निवासी ब्रिजेश त्यागी का 24 वर्षीय बेटा रेशू आठ अगस्त को लापता हो गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा कर चाचा लीलू त्यागी, हापुड़ के नंगौला निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र त्यागी और संभल निवासी उसके नौकर राहुल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में लीलू ने खुलासा करते हुए 20 साल में पांच परिजनों की हत्या कबूली थी। उसने बताया कि 20 साल पहले उसने अपने बड़े भाई सुधीर त्यागी, 15 साल पहले सुधीर त्यागी की छोटी बेटी पायल (8), 12 साल पहले सुधीर त्यागी की बड़ी बेटी पारुल (16) और 8 साल पहले दूसरे भाई ब्रिजेश के छोटे बेटे नीशू (16) और 8 अगस्त को दूसरे भतीजे रेशू की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेशू की हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी होती देख रेशू की सुपारी लेने वाले विक्रांत निवासी सैंगली बुलंदशहर और उसका भांजा मुकेश निवासी अरनिया बुलंदशहर पुराने मामलों में जेल चले गए थे। बुलंदशहर कोर्ट में बी-वारंट दाखिल कर दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रिमांड में यह पूछेगी पुलिस
- रेशू की हत्या में रस्सी के अलावा लोहे की जंजीर का इस्तेमाल हुआ था। जंजीर बरामद होनी है।
- रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र ने रेशू की हत्या की सुपारी 4 लाख में ली। इसके बाद डेढ़ लाख में सुपारी विक्रांत को दे दी। पुलिस विक्रांत से रकम बरामद करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लीलू और सुरेंद्र द्वारा दी गई जानकारी को पुष्ट करने के लिए विक्रांत व मुकेश से क्रॉस सवाल-जवाब किए जाएंगे।
- बुलंदशहर में तैनाती के दौरान सुरेंद्र त्यागी की मुलाकात विक्रांत से हुई थी। सुरेंद्र ने विक्रांत से अन्य घटनाएं तो नहीं कराईं, इसकी जानकारी ली जाएगी।
- क्राइम सीन दोहराकर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जाएगी।
- छह महीने पूर्व योजना बनाने से लेकर हत्या करने के बीच की कड़ी से कड़ी जोड़ी जाएगी।
लीलू के इकलौते बेटे ने विदेशी महिला से की थी लूट
- जिस बेटे के लिए परिवार वाले खत्म किए, वह भी अपराध की दुनिया में रख चुका है कदम
- ऑनलाइन संपर्क कर केन्या निवासी महिला को बहाने से बुलाने के बाद की थी लूटपाट
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लीलू त्यागी ने जिस इकलौते बेटे शैंकी के लिए कुनबे के पांच सदस्य मार डाले, वह भी अपराध की दुनिया में कदम रख चुका है। शैंकी उर्फ विभोर त्यागी और उसके साथी ने छह जुलाई को सिहानी गेट में केन्या निवासी महिला रोजमैरी वाजनीरू से लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
20 साल पहले बड़े भाई सुधीर की हत्या के बाद लीलू त्यागी ने भाभी अनीता को पत्नी के तौर पर रख लिया था। जिसके बाद अनीता ने बेटे शैंकी उर्फ विभोर त्यागी को जन्म दिया। इसी इकलौते बेटे को कुनबे की संपत्ति का मालिक बनाने के लिए लीलू ने अपने दो भाइयों के बच्चों की हत्या की। पुलिस के मुताबिक, लीलू अपने बेटे से बहुत प्यार करता है। इसी लाड़-प्यार ने उसे बिगाड़ दिया। गलत संगत में रहने के कारण उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस के मुताबिक, शैंकी ने केन्या निवासी रोजमैरी वाजनीरू से ऑनलाइन संपर्क किया। जब वह दिल्ली आई तो काम के बहाने से पिछली छह जुलाई को सिहानी गेट में बुलाया। वहां से उसने उसे अपनी कार में बैठा लिया और सुनसान इलाके में ले गया। हमदर्द फैक्टरी के पास रोजमैरी से 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। रोजमैरी ने सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया था।
चाहे जितना रुपया ले लो, मेरे बेटे को छोड़ दो
लीलू ने पुलिस से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी। कहा कि शैंकी उसका इकलौता बेटा है। चाहे जितना रुपया ले लो, लेकिन उसे छोड़ दो। लीलू ने बेटे को छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये तक देने की पेशकश भी की, लेकिन विदेशी महिला से लूट का मामला होने के कारण पुलिस ने छोड़ने से साफ इनकार कर दिया था।

मां के साथ फरार चल रहा शैंकी
मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि लीलू का बेटा शैंकी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह लूट के मामले में सिहानी गेट थाने से जेल जा चुका है। रेशू की हत्या में पुलिस ने लीलू की घेराबंदी की तो शैंकी भी अपनी मां अनीता के साथ फरार हो गया। हालांकि, रेशू की हत्या में दोनों का कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed