फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

जेईई मेन में पल अग्रवाल ने पाई ऑल इंडिया पहली रैंक, पाए 100 पर्सेंटाइल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
जेईई मेन में पल अग्रवाल ने पाई ऑल इंडिया पहली रैंक, पाए 100 पर्सेंटाइल
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इंजीनियरिंग में दाखिले को हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन-2021 (जेईई मेन) में मेधावी छात्रा पल अग्रवाल ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल कर गाजियाबाद का मान बढ़ाया है। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्रा पल अग्रवाल भौतिक, रसायन और गणित में ऑल इंडिया 100 पर्सेंटाइल पाने वाले और पहली रैंक में रहे 18 मेधावियों में शामिल हैं। पल ने इससे पहले जेईई मेन की फरवरी में हुई परीक्षा में 99.988 और जुलाई में हुए पेपर में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था।
153 छात्र सफल, जेईई एडवांस में लेंगे भाग
पल अग्रवाल के साथ ही जेईई मेन में आयुष तेवतिया ने 157वीं, अक्षत जैन ने 254, रिदिमा गुप्ता ने 314, वैभव अग्रवाल ने 358वीं रैंक, प्रणव अग्रवाल ने 563, निखिल वर्मा ने 630, वात्यल्य सिंहा ने 644, गर्व गुप्ता ने 979, अमन सीरवी ने 1141 और रोहन कालरा ने 1153 रैंक हासिल की है। महानगर से जेईई मेन में सफल 123 विद्यार्थी अब जेईई एडवांस में भाग लेंगे। फिटजी के सेंटर हेड आशीष गुप्ता ने बताया कि बीते साल छात्र शाश्वत गर्ग ने ऑल इंडिया 36वीं तो इस बार पल ने ऑल इंडिया टॉप किया है। अब उनके साथ 153 विद्यार्थी तीन अक्तूबर को जेईई एडवांस में शामिल होंगे।
विज्ञापन

----
पल की एस्ट्रोनॉट बनने की ख्वाहिश, आईआईएस बंगलूरू से प्रवेश का ऑफर
शास्त्रीनगर की रहने वाली मेधावी छात्रा पल अग्रवाल की ख्वाहिश एस्ट्रोनॉट बनने की है। जेईई एडवांस से पहले ही पल के पास देश के टॉप कॉलेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएस) बंगलूरू से दाखिले का ऑफर है। आईआईएस से उन्हें प्रवेश के साथ चार लाख की स्कॉलरशिप का भी ऑफर दिया है। लेकिन पल का पहला विकल्प जेईई एडवांस में अच्छी रैंक हासिल कर आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का है। पल के पिता विशाल अग्रवाल बिजनेसमैन और मां डॉ. राखी अग्रवाल क्लीनिकल मनोचिकित्सक हैं। पल ने बताया कि उन्होंने 11वीं से ही जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी थी। नियमित रूप से 10 से 12 घंटे और एग्जाम के वक्त 15 घंटे तक पढ़ाई की। उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई है। पढ़ाई के तनाव को कम करने के लिए डांस और मोटिवेशनल गानों को दिनचर्या में शामिल किया। पल ने सफलता का श्रेय परिजनों के प्रोत्साहन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पल अग्रवाल के सफलता के 10 टिप्स:
- नियमित लगन के साथ तैयारी है जरूरी
- सिलेबस के आधार पर बनाए टाइम मैनेजमेंट
- खुद को प्रोत्साहित करते रहे
- सोशल मीडिया से करें कटऑफ
- विषयों में नई कॉसेप्ट व चीजों को सीखें
- एनसीआरटीसी की बुक से करें तैयारी
- आंकलन को मॉक टेस्ट देना है जरूरी
- स्वास्थ्य और डाइट पर दें ध्यान
- खुद से ईमानदारी जरूर रखें
- इंटरनेट से अधिक शिक्षकों से रहें कनेक्ट
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed