{"_id":"613d050e8ebc3ee530026bea","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd22573527","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहल के सब्जी विक्रेता की हत्या, शोक जताने पहुंचा फूफा फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहल के सब्जी विक्रेता की हत्या, शोक जताने पहुंचा फूफा फंदे पर झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहल के सब्जी विक्रेता की हत्या, शोक जताने पहुंचा फूफा फंदे पर झूला
गाजियाबाद/मसूरी। लापता नाहल गांव निवासी सब्जी विक्रेता अनीस (45) की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव गांव के ही जंगल में पड़ा मिला। अनीस के सिर में चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पिता ने अनीस के हापुड़ निवासी साढ़ू और उसके भाई-बहनोई पर केस दर्ज कराया है। अनीस साली की संदिग्ध हालात में मौत के बाद कोर्ट में साढ़ू के खिलाफ पैरवी कर रहा था। घटना में दोपहर साढ़े तीन बजे उस वक्त नाटकीय मोड़ आ गया, जब शोक जताने पहुंचे अनीस के हापुड़ निवासी फूफा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या को भी हत्या से जुड़ा मान रही है।
नाहल के मोहल्ला खातियान निवासी अनीस (45) गांव में ही ठेली पर फेरी लगाकर सब्जी बेचता था। परिवार में पत्नी के अलावा 5 बच्चे हैं। शुक्रवार साढ़े 9 बजे वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने अनीस की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह नाहल के जंगल में रजवाहे की पटरी पर जंगल में अनीस का शव मिला। सिर में चोट के निशान होने के कारण गोली मारकर या नुकीली चीज से हमला करके हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
साढू के खिलाफ पैरवी कर रहा था अनीस
अनीस के पिता सईद ने बताया कि अनीस की शादी हापुड़ के गांव सुल्तानपुर निवासी दिलशादी से हुई थी। अनीस की साली रूखसाना की शादी हापुड़ के सलाई गांव निवासी राहत से हुई थी। राहत पत्नी के साथ थाना धौलाना के पिपलैड़ा इलाके के मुगल गार्डन में रह रहा था। 6 अगस्त को रुखसाना का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने राहत व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर परिजन कोर्ट चले गए। सईद का कहना है कि अनीस कोर्ट में साढू राहत के खिलाफ पैरवी कर रहा था।
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद बेटा जिंदा होता
सईद का आरोप है कि राहत ने कुछ दिन पहले अनीस धमकी दी थी कि अगर पैरवी की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। अनीस की पत्नी ने 11 अगस्त को हापुड़ पुलिस ने शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सईद का कहना है कि अगर हापुड़ पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद उनका बेटा जिंदा होता। घटना के बाद सईद ने अनीस के साढ़ू राहत, उसके भाई फरहत, बहनोई प्यारू व एक अन्य के खिलाफ मसूरी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है।
नामजद रिपोर्ट के विरोध पर हंगामा, प्रधान से नोकझोंक
अनीस के परिजनों ने नामजद तहरीर दी तो ग्राम प्रधान तसव्वुर अली ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच करने दो। जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। इस पर अनीस के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनकी ग्राम प्रधान से नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद सीओ सदर कमलेश पांडेय व अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजनों को शांत किया।
सब्जी विक्रेता के फूफा ने फंदा लगाकर जान दी
पुलिस के मुताबिक हापुड़ के गांव अच्छेजा निवासी जान मोहम्मद (45) अनीस के फूफा हैं। अनीस की हत्या की सूचना मिलने पर वह शोक जताने नाहल आए थे। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जान मोहम्मद ने अनीस के मकान में ही एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही घर में दो मौत से माहौल और भी ज्यादा गमगीन हो गया। पुलिस इस आत्महत्या को भी हत्या से जोड़कर देख रही है।
मिली कॉल रिकॉर्डिंग
मृतक की पत्नी के मोबाइल में कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। जिसमें वह अनीस के ही एक रिश्तेदार से बातें कर रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा करेंगे।