फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

56 करोड़ से बुझेगी 80 हजार लोगों की प्यास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
56 करोड़ से बुझेगी 80 हजार लोगों की प्यास
विज्ञापन

गाजियाबाद। कनेक्शन ज्यादा और पानी की उपलब्धता कम होने से लोनी में बढ़े पेयजल संकट से जल्द ही लोगों को निजात मिल जाएगी। जल निगम 56 करोड़ का फंड खर्च कर लोनी के लोगों की प्यास बुझाएगा। लोनी पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत 29 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और 200 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे क्षेत्र की करीब 80 हजार आबादी को भरपूर पानी मिलने लगेगा।
जल निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है और 20 नलकूपों के लिए नगर पालिका की ओर से जमीन भी चिह्नित करके दे दी गई है। योजना के तहत जल निगम 177 किलोमीटर लंबी वितरण लाइन और 23 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन लाइन बिछाएगा। पानी को घरों में सप्लाई करने से पहले छह जगहों पर एकत्र किया जाएगा। इसके लिए छह सेंट्रल रिजर्ववायर बनाए जाएंगे। 3 ओवरहेड टैंक भी बनाए जाएंगे, ताकि पानी का प्रेशर मेंटेन हो सके। इस योजना के तहत जल निगम की यमुना एक्शन प्लान विंग करीब 14 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन

------
घरों में फ्री कनेक्शन भी मिलेंगे
घर-घर पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई इस वाटर सप्लाई स्कीम के तहत न सिर्फ जल संसाधन विकसित किए जाएंगे, बल्कि फ्री कनेक्शन भी दिए जाएंगे। योजना की डीपीआर में 3900 फ्री कनेक्शन को भी शामिल किया गया है। इससे पहले एक योजना में जल निगम करीब साढ़े 28 हजार घरों में पानी के लिए निशुल्क कनेक्शन दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नलकूपों के लिए लोनी नगर पालिका से जमीन मांगी जा रही है। 9 नलकूपों के लिए जगह तय होना बाकी है। अन्य नलकूपों, सीडब्ल्यूआर और ओवरहेड टैंक के निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। फरवरी 2022 तक योजना को पूरा पानी आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। - अमित सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed