फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

फेसबुक पर बनाए दोस्त, मिलकर करने लगे लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फेसबुक पर बनाए दोस्त, मिलकर करने लगे लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली जेल से निकले बदमाश ने फेसबुक पर दोस्ती कर चोरी और लूट के लिए गैंग बनाया। गैंग दिल्ली-एनसीआर में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। नगर कोतवाली पुलिस ने गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो चोरी की बाइक, तीन तमंचे और दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी बदमाश अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं।

सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नया बस अड्डा विजय नगर फ्लाईओवर कट के पास से दो बाइक पर सवार पांच युवकों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। जांच के दौरान दोनों बाइक चोरी की पाई गई, जो दिल्ली से चुराई गई थीं। पकड़े गए बदमाशों के नाम गौरव राजपूत, रोहित उर्फ सोनू, विकास, विराट और संदीप खर्रा है। गौरव दिल्ली का रहने वाला है और हाल ही में जेल से छूटा है। जेल से छूटने के बाद उसने फेसबुक के जरिए लोगों से दोस्ती करनी शुरू की। फेसबुक के जरिए ही उसकी पहचान अन्य चोरों से हुई थी। फेसबुक दोस्तों के साथ मिलकर गौरव ने गिरोह बनाया और लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम देने लगा। सीओ के अनुसार पांचों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बॉर्डर वाले इलाकों में लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके लिए वह लोनी या दिल्ली में कहीं मिलते थे। वारदात को अंजाम देने से पहले वह इलाके की रेकी करते थे। इसके अलावा मेट्रो में सफर करने वाली महिलाओं से स्टेशनों के बाहर चेन व मोबाइल लूटते थे। शनिवार को उन्होंने गाजियाबाद में कार लूट और एक बड़ी वारदात की योजना बनाई थी। जिसको अंजाम देने के लिए सभी विजयनगर फ्लाईओवर कट पर जमा हुए थे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि संदीप खर्रा राजस्थान का रहने वाला है और इससे पहले अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। पकड़े गए बदमाशों ने लूट, छिनैती और चोरी की कई वारदातें कबूल की हैं। सभी बदमाशों की उम्र 20 से 24 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed