फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डायवर्जन से जीटी रोड पर डेढ़ घंटे जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डायवर्जन से जीटी रोड पर डेढ़ घंटे जाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जारी किए गए रूट डायवर्जन से भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से जीटी रोड पर मंगलवार को भी जाम लग गया। लोगों को लालकुआं तक भीषण जाम झेलना पड़ा। मेरठ तिराहा से भारी वाहनों के डायवर्जन के चलते जाम की स्थिति बनी रही।

गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा के चलते 22 जुलाई से शहर में भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब मेरठ रोड (एनएच-58) पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है। दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को मेरठ तिराहा से जीटी रोड के रास्ते लालकुआं से एनएच-9 पर निकाला जा रहा है। डायवर्जन के कारण वाहनों का दबाव बढ़ने से जीटी रोड पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जाम की स्थिति पैदा हो गई। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से लेकर लालकुआं तक भीषण जाम लगा रहा। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed