फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibaf news

संजय नगर से हापुड़ के जिला जज की कार चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
ghazibaf news
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : GHAZIABAD City
संजय नगर से हापुड़ के जिला जज की कार चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के सेक्टर-23 संजयनगर में बदमाशों ने घर के बाहर से हापुड़ के जिला जज विवेक अग्रवाल की कार चोरी कर ली। तड़के करीब सवा पांच बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिला जज की कार चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
सेक्टर-23 संजयनगर के नीतिनगर निवासी शिवकुमार गुप्ता के मुताबिक उनके बेटे विवेक गर्ग हापुड़ में जिला जज हैं। उनके नाम पर रजिस्टर्ड आई-10 कार घर पर ही रहती है। कार को वह घर के बाहर ही खड़ी करते हैं। शिवकुमार गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वह रोजाना की तरह दूध लेने के लिए घर से निकले थे। उस वक्त कार घर के बाहर ही खड़ी थी। करीब सवा पांच बजे वह वापस लौटे तो कार गायब मिली। शुरू में उन्होंने सोचा कि दूसरा बेटा कार लेकर गया होगा, लेकिन थोड़ी देर बाद कार चोरी हने का पता चला। इसकेबाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना का पता लगते ही मधुबन बापूधाम एसएचओ अमित खारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर कार चोरी की घटना फुटेज में कैद मिली।
विज्ञापन

कार में आए थे नकाबपोश बदमाश
शिवकुमार गुप्ता का कहना है कि घटना को कार सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। एक छोटी कार में तीन बदमाश आए थे। दो बदमाश लॉक खोलकर उनकी कार चलाकर ले गए, जबकि एक बदमाश अपनी कार लेकर गया। सभी बदमाशों ने कपड़े से चेहरा ढका हुआ था। एसएचओ अमित खारी का कहना है कि कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार गप्ता का कहना है कि फुटेज चेक करने पर पता चला कि कार चोरी की घटना के महज 58 सेकेंड बाद ही वह घर पहुंच गए थे। अगर वह दो मिनट पहले ही दूध लेकर आ जाते तो कार चोरी करते बदमाशों का विरोध करते और ऐसे में बदमाश उनके साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकते थे। शिवकुमार गुप्ता के मुताबिक घर के बाहर जिला जज बेटे का बोर्ड लगा है और वकील कॉलोनी भी है। इसके बावजूद दुस्साहस दिखाते हुए बदमाश कार चोरी कर ले गए, यह हैरत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed