फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना गैस गोदाम लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
हथियारबंद बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना गैस गोदाम लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद/मोदीनगर। हथियारबंद बदमाशों ने निवाड़ी थानाक्षेत्र के कस्बा पतला में खिदौड़ा मार्ग पर गार्ड को बंधक बनाकर एलपीजी गैस का गोदाम लूट लिया। गार्ड को हत्या की धमकी देकर बदमाश 52 गैस सिलिंडर और तीन लाख रुपये से अधिक कैश लूट ले गए। खास बात ये है कि पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज किया है। निवाड़ी एसएचओ मुनेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
कस्बा पतला निवासी अमित राज पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी खिदौड़ा मार्ग पर भारत पेट्रोलियम की गैस एजेंसी है। एजेंसी का ऑफिस और गोदाम खिदौड़ा मार्ग पर ही है। गोदाम की सुरक्षा के लिए उन्होंने चौकीदार मांगेराम रखा हुआ है। बताया है कि शनिवार देर रात हथियारबंद बदमाश गोदाम में घुस गए। उन्होंने गोदाम के ऊपर बने कमरे में सो रहे गार्ड को गन प्वाइंट पर ले लिया और हाथ-पैर बांधकर एक कोने में डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने गोदाम में रखे 52 सिलिंडर तथा अलमारी में रखा कैश लूट लिया।
विज्ञापन

बंधनमुक्त होकर मालिक को दी सूचना
बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने खुद को जैसे-तैसे बंधनमुक्त किया और मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सूचना मिलते ही निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। रविवार को दिनभर पूछताछ के बाद पुलिस ने गार्ड को घर भेजा। घटना के बाद से गार्ड बुरी तरह सहमा हुआ था। पुलिस को जानकारी देने के दौरान भी वह खुद को असहज महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार होने के कारण बैंक में जमा नहीं हो सका कैश
अमित राज ने बताया कि गैस गोदाम पर सारा काम कैश का होता है। गोदाम पर दो दिन का लगभग तीन से चार लाख रुपये कैश था। शनिवार होने के कारण वह कैश को बैंक में जमा नहीं करा सके। अमित राज का कहना है कि बदमाश गार्ड को बंधक बनाकर गोदाम से सब कुछ लूटकर ले गए। घटना से साफ जाहिर है कि बदमाश कोई वाहन लेकर आए होंगे। क्योंकि, 52 गैस सिलिंडर बिना वाहन के नहीं ले जाए जा सकते।
गार्ड के कमरे तक पहुंचे थे दो बदमाश
अमित राज का कहना है कि गार्ड के मुताबिक दो बदमाश उसके कमरे तक पहुंचे थे। हत्या की धमकी देते हुए उसे बंधक बनाकर डाल दिया। जिसके चलते उसे भी नहीं पता लग सका कि गोदाम में हुई लूट में कितने बदमाश शामिल थे। अमित राज ने बताया कि उन्होंने पुलिस में तहरीर दे दी है।

पुलिस ने चोरी में दर्ज किया केस
गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट करने की दुस्साहसिक घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। बता दें कि जिले में पहले भी लूट की तमाम सनसनीखेज घटनाएं हो चुकी हैं, जिन्हें पुलिस ने चोरी में दर्ज किया। कुछ घटनाएं तो ऐसी भी रहीं कि मुकदमा चोरी में दर्ज किया गया और उनका खुलासा लूट और डकैती में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed