फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

हिंडन पार और शहर के ऑटो का अलग होगा रंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
जिले में चार रंगों के चलेंगे ऑटो, पहचान होगी आसान
विज्ञापन

गाजियाबाद। सब कुछ ठीक रहा तो जिले में चार रंग के ऑटो चलेंगे। रंग के आधार पर ऑटो का रूट तय किया जाएगा। चालक को संबंधित रूट पर ही ऑटो चलाना होगा। दूसरे रूट पर चलाने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। इससे यात्रियों को भी फायदा होगा। पुलिस का कहना है इससे ऑटो में होने वाली लूट पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
परिवहन विभाग ने जिले में ऑटो के रूट की व्यवस्था को सुधारने के लिए पहल की है। इस पहल में जिले को चार जोन में बांटा गया है। चारों जोन के ऑटो के रंग अलग-अलग रखे गए हैं। शहर के अंदर हरा रंग, मोदीनगर में काला और लोनी में लाल रंग के ही ऑटो चलेंगे। अब जिले महानगर से जिले पूरे जिले में एक ही कलर के ऑटो दौड़ते थे। लोगों को यह पता नहीं चल पाता था कि यह किस रूट पर चलने वाला ऑटो है। उससे पूछना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। लोग कलर देख के ही अनुमान लगा लेंगे कि यह किस रूट पर जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ की बैठक में लिया गया था निर्णय
आरटीओ की बैठक में तीन रंगों में ऑटो चलाने का निर्णय लिया गया था। तीनों क्षेत्र के अधिकतर ऑटो कर रंग बदल भी चुका है। अब महानगर में भी गाजियाबाद सिटी और ट्रांस हिंडन क्षेत्र में भी अलग-अलग रंग के ऑटो चलेंगे। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के ऑटो का कलर अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तीन रंग में चल रहे ऑटो
जिले के अंदर तीन रंग में ऑटो संचालित हो रहे हैं। गाजियाबाद महानगर के अंदर हरा रंग, मोदीनगर में काला और लोनी में लाल रंग के ऑटो चल रहे हैं। अब पहचान के लिए ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चलने वाले ऑटो का रंग बदला जाना है। उस क्षेत्र के ऑटो के रंग को अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।
19 हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत
जिले में 19 हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत हैं। विभिन्न स्थानों पर ऑटों के अतिक्रमण से जाम लगा रहता है। इससे निजात पाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों को परिक्षेत्र में बांट दिया था। शिकायत मिल रही थी कि कुछ ऑटो अपनी रूट परमिट के अलावा भी जनपद में अलग-अलग स्थानों पर चक्कर काट कर मनमानी वसूली करते हैं। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से सभी ऑटो यूनियन को निर्देश जारी किए।

13 हजार ऑटो को अलग रंग में बांटा
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में गाजियाबाद महानगर में चलने वाले 13 हजार ऑटो को भी अलग-अलग रंगों में बांटने का फैसला लिया गया। इसमें परिवहन विभाग को इस पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। हिंडन पार और शहर के ऑटो को अलग-अलग रखा गया। इससे शहर के ऑटो केवल अपने परीक्षेत्र में ही चक्कर काट सकते हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने ऑटो को अलग करने के लिए चालक के घर के पते पर निर्णय लिया। जिस ऑटो चालक का पता जहां का होगा, वह उस परीक्षेत्र में चला सकेगा। एआरटी प्रवर्तन आरके सिंह ने बताया कि जल्द ही ट्रांस हिंडन और गाजियाबाद सिटी के रंगों को अलग कर दिया जाएगा। इससे सीमा विवाद खत्म हो जाएगा। लोगों की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। रूट चोरी भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed