फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad uttar pradesh environment pollution check aqi level

गाजियाबाद के लोगों को ढाई माह में सिर्फ एक दिन मिली साफ हवा

Mon, 15 Mar 2021 05:51 AM IST
योगेश जोशी अंकुश बिश्नोई, अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अंकुश बिश्नोई, अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 15 Mar 2021 05:51 AM IST
सार

  • 73 दिनों में 40 दिन रेड जोन में रहा जिले का प्रदूषण, 11 दिन (डार्क जोन) चली जानलेवा हवा।
  • एक जनवरी 2021 को 470 तक पहुंच गया था एक्यूआई।

विज्ञापन
ghaziabad uttar pradesh environment pollution check aqi level
गाजियाबाद के लोगों को इस साल ढाई माह में सिर्फ एक दिन ही साफ हवा मिली है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोगों को इस साल ढाई माह में सिर्फ एक दिन ही साफ हवा मिली है। पांच फरवरी को एक्यूआई सबसे कम 91 दर्ज हुआ। जबकि पिछले ढाई माह में गाजियाबाद का प्रदूषण सबसे ज्यादा 40 दिन रेड जोन में रहा। इसमें 11 दिन हवा बेहद खतरनाक डार्क जोन में रही। ऐसे में प्रदूषण को कम करने के लिए पीसीबी और प्रशासन की तरफ से उठाए गए कदमों पर सवाल उठ रहे हैं।2021 के पहले ही दिन गाजियाबाद का एक्यूआई मानकों से साढ़े चार गुना अधिक 470 दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


यह इस साल का यह सबसे प्रदूषित दिन था। इसके बाद से लगातार गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। आंकड़े देखे जाएं तो 2021 में गाजियाबाद की हवा मात्र एक दिन ही साफ रही। पांच फरवरी को शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में आया था। इस दिन एक्यूआई 91 दर्ज हुआ। जबकि अगले ही दिन यह बढ़कर दो सौ के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन


जिले का प्रदूषण एक जनवरी से 14 मार्च तक सबसे ज्यादा रेड जोन में रहा। 40 दिन शहर का एक्यूआई रेड जोन में रहा, जो कि सांस लेने के लिए बेहद खराब स्थिति है। वहीं डार्क जोन में गाजियाबाद शहर 11 दिन रहा है जो कि खतरनाक स्थिति है। 73 दिनों में से 17 दिन शहर की हवा ऑरेंज जोन में दर्ज की गई है। जबकि शहर की हवा येलो जोन में मात्र चार दिन ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

34 दिनों बाद 14 मार्च को सबसे कम रहा प्रदूषण...

14 मार्च को करीब 34 दिनों बाद शहर का एक्यूआई सबसे कम दर्ज हुआ। पांच फरवरी को एक्यूआई सबसे कम 91 था, जिसके बाद प्रदूषण का स्तर ऑरेंज और रेड जोन में बना रहा। तीन मार्च को शहर का प्रदूषण स्तर येलो जोन में आया था। इस दिन एक्यूआई 198 दर्ज किया गया था। इससे भी कम 14 मार्च को एक्यूआई आया। इस तीन शहर का एक्यूआई 195 दर्ज किया गया।

सड़कों की सफाई और छिड़काव भी नहीं कम कर पा रहा प्रदूषण...

जीडीए और नगर निगम की टीम रोजाना स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई करा रही है। यहीं नहीं सड़कों पर धूल नहीं उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी कंस्ट्रक्शन साइट पर भी धूल नहीं उड़े इसके इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदूषण फैलाने वालों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इतने इंतजाम करने के बाद भी प्रदूषण स्तर कम नहीं हो रहा है।

आंकड़े...

जनवरी-फरवरी-मार्च

ग्रीन जोन-0-1-0
येलो जोन-2-0-2
ऑरेंज जोन-4-4-9
रेड जोन-18-19-3
डार्क जोन-7-4-0

73 दिनों में गाजियाबाद शहर कितने दिन किन जोन में रहा प्रदूषण स्तर 
ग्रीन जोन-1
येलो जोन-4
ऑरेंज जोन-17
रेड जोन-40
डार्क जोन-11

मार्च में प्रदूषण के आंकड़े
14- 195
13-244
12-263
11- 287
10- 221
09- 334
08- 230
07- 329
06- 213
05- 276
04- 332
03- 198
02- 218
01-208

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed