फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad tops chart in crime against women says UP woman and child welfare department run one stop centre data

शर्मनाक: महिलाओं के उत्पीड़न में दूसरे से पहले पायदान पर आया गाजियाबाद, चौंकाने वाले हैं आंकड़ें

Sat, 09 Apr 2022 04:08 PM IST
शाहरुख खान रश्मि ओझा, अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Apr 2022 04:08 PM IST
सार

गाजियाबाद जनपद प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, दूसरे स्थान पर लखनऊ और तीसरे नंबर पर मेरठ जनपद है। घरेलू हिंसा के 184 केस के साथ बुलंदशहर पांचवें पायदान पर है।

विज्ञापन
Ghaziabad tops chart in crime against women says UP woman and child welfare department run one stop centre data
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के उत्पीड़न के मामले गाजियाबाद में बढ़े हैं। महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर में पिछले एक साल के दौरान आए महिला उत्पीड़न के कुल 1011 मामलों में 506 केस घरेलू हिंसा से संबंधित हैं, जो कि गत वर्ष की तुलना में ज्यादा हैं। 
विज्ञापन


इन मामलों के साथ ही गाजियाबाद जनपद प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, दूसरे स्थान पर लखनऊ और तीसरे नंबर पर मेरठ जनपद है। घरेलू हिंसा के 184 केस के साथ बुलंदशहर पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर पर महिला उत्पीड़न के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। वन स्टॉप सेंटर में आने वाली शिकायतों में 50 फीसदी से अधिक मामले घरेलू हिंसा के आ रहे हैं। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद वन स्टॉप सेंटर पर एक लड़की के साथ और 505 महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें हाई सोसायटी जैसे डॉक्टर, इंजीनियर और उच्च पदों पर कार्य करने वाले दंपती के मामलों की संख्या भी अधिक है। घरेलू हिंसा केबाद दहेज उत्पीड़न के 111 मामले दर्ज किए गए हैं। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में गाजियाबाद प्रदेश भर में घरेलू हिंसा के मामलों में दूसरे नंबर पर रहा था। इस वर्ष के मार्च महीने में ही 62 मामले आए हैं। 

वन स्टॉप सेंटर में आए मामले

जनपद घरेलू हिंसा कुल केस
गाजियाबाद 506 1011
लखनऊ 436 1384
मेरठ 245 924
उन्नाव 184 597
बुलंदशहर 120 353

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed