{"_id":"600822ab8ebc3e2c5153dbff","slug":"ghaziabad-three-year-old-boy-kidnapped-police-found-no-clue-after-many-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः तीन साल के मासूम का अपहरण, घंटों बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः तीन साल के मासूम का अपहरण, घंटों बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Wed, 20 Jan 2021 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
अपहृत बच्चे की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के नाहल गांव से तीन साल के मासूम के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक अजीब मामला सामने आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं सामने आईं और जब तफ्तीश आगे बढ़ी तो पता चला कि ये दो गांव की किशोरियां थीं। यह दोनों अपने छोटे भाई को गोद में लेकर जा रही थीं। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने फिर अपहृत बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन