{"_id":"69567d432478eb5f540c9d26","slug":"ghaziabad-three-brothers-did-deadly-attack-on-a-middle-aged-man-in-mussoorie-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मसूरी में तीन भाइयों ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मसूरी में तीन भाइयों ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल, एफआईआर दर्ज
Thu, 01 Jan 2026 07:27 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:27 PM IST
सार
पीड़ित के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी है कि तीन भाइयों ने मिलकर उसके पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना मंगलवार शाम को हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नाहल निवासी नूरैन ने पुलिस को शिकायत दी है कि तीन भाइयों ने मिलकर उसके पिता पर जानलेवा हमलाकर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की दी तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मसूरी के गांव नाहल मोहल्ला खाकियान निवासी नूरेन पुत्र मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता किसी काम से मंगलवार की शाम मोहल्ला नटटों वाला में किसी काम से गये थे, जब वे गुफरान के घर के पास पहुंचे तो वहां उसके पिता मुस्तफा (45) पर राशिद, मुरसलीन व तस्लीम पुत्रगण इस्तेकार ने घेरकर अपने हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार बल्कटी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके पिता गंभीर घायल हो गये, चीख-पुकर सुनकर लोगों ने उसके पिता की जान बचाई, हमलावर गाली-गलौज करते हुए पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गये। घायल के पुत्र नूरेन ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है, तहरीर के आधार पर राशिद, मुरसलीन व तस्लीम पुत्रगण इस्तेकार निवासी ग्राम नाहल मसूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल व मेडिकल परीक्षण के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन