{"_id":"637e74d9c6d1985697036e85","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd248197320","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एयरफोर्स की सुरक्षा में संदिग्ध को कमांडो ने दबोचा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एयरफोर्स की सुरक्षा में संदिग्ध को कमांडो ने दबोचा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स की सुरक्षा में संदिग्ध को कमांडो ने दबोचा, गिरफ्तार
साहिबाबाद। हिंडन वायुसेना स्टेशन परिसर में शाम करीब सात बजे एक संदिग्ध युवक दीवार फांदकर कैंप एरिया में घुस गया। वायुसेना के कमांडो ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अधिकारियों ने काफी देर तक युवक से पूछताछ कर उसे साहिबाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वायुसेना के मास्टर वारंट अफसर सतीश कुमार ए. ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वायुसेना के मास्टर वारंट अफसर और सहायक सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ए. ने शिकायत में बताया कि शाम करीब सात बजे वायुसेना के कमांडो हिंडन स्टेशन परिसर में सुरक्षा के तहत निरीक्षण कर रहे थे। तभी उन्हें झाड़ियों के बीच कुछ हलचल होती दिखी।
सर्च अभियान शुरू किया। इस बीच दीवार के पास एक संदिग्ध युवक मिला। जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी ली लेकिन कोई सामान नहीं मिला। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान अलीगढ़ गंगीरी के थाना घंघेरी चौराहा गांव बूड़ा निवासी लक्ष्मण कश्यप के रूप में हुई। साहिबाबाद थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि आरोपी लक्ष्मण पूछताछ के दौरान मानसिक रूप से बीमार नजर आया। काफी पूछताछ के बाद भी वह अपने काम के बारे में कुछ बता नहीं पाया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
24 घंटे हाईं अलर्ट पर रहता है वायुसेना स्टेशन :
हिंडन वायुसेना स्टेशन में राफेल, हरक्यूलिस सी-17 और सी-19 ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे समेत कई लड़ाकू विमान हैं। इसके अलावा स्टेशन को युद्ध की तैयारियों के लिए 24 घंटे अलर्ट पर रखा जाता है। लिहाजा सुरक्षा के लिए मेन गेट से लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कमांडो तैनात हैं।
विज्ञापन
पूर्व में भी वायुसेना स्टेशन में घुस चुके हैं संदिग्ध:
दिसंबर 2012: वायुसेना स्टेशन में पश्चिमी बंगाल के मूल निवासी नसीन को संदिग्ध परिस्थिति में दबोचा
नवंबर 2017 : वायुसेना स्टेशन की दीवार फांदकर घुसे दो संदिग्ध, दो के पैर में मारी गोली
सितंबर 2020: वायुसेना स्टेशन में सूबेराम और जुगनू बाइक लेकर घुसे, दोनों पकड़े
मार्च 2022: बिहार निवासी जहीर संदिग्ध परिस्थिति में घुसा, दबोचा