फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डीडीए सुरक्षाकर्मी के लापता बेटे का जंगल में फंदे से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डीडीए सुरक्षाकर्मी के लापता बेटे का जंगल में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

इंदिरापुरम। फाइनेंस कंपनीकर्मी के सोमवार को घर पहुंचने पर कनावनी निवासी कुलदीप सोमवार दोपहर को घर से कहीं निकल गया था। मंगलवार शाम को कुलदीप की बाइक हिंडन किनारे मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की कनावनी चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस और परिजनों को बुधवार सुबह कुलदीप का शव हिंडन के जंगल में पेड़ से लटका मिला। उसके भाई ने दो दोस्तों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
मूलरूप से मेरठ के छुर्र निवासी रामकुमार दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में सुरक्षाकर्मी हैं। उनका छोटा बेटा कुलदीप (22) सोमवार शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। बड़े भाई संदीप कुमार ने बताया कि कुलदीप की आसपास तलाश की थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। मंगलवार शाम को बड़े बेटे के दोस्त ने कुलदीप की बाइक हिंडन किनारे खड़ी होने की सूचना दी थी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर आसपास कुलदीप को खोजा लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कनावनी चौकी पहुंचकर कुलदीप की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसको लेकर परिजन और पुलिस को कुलदीप के नदी में कूदकर जान देने की आशंका सताने लगी। मंगलवार देर रात तक भी कुलदीप का कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार सुबह परिजन और पुलिस ने हिंडन के जंगल में खोजबीन शुरू की तो उसका शव एक पेड़ पर रस्सी (बाइक पर सामान बांधने वाली रस्सी) से लटका मिला।
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी :
कुलदीप की चार साल पहले शादी हुई थी। पत्नी के अलावा एक साल का बेटा व ढाई साल की बेटी है। वह फूड डिलीवरी करने का काम करता था। फिलहाल उसने काम करना छोड़ रखा था। पूरा परिवार कनावनी में अपने मकान में ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि परिजन की ओर से गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। परिजन की ओर से दूसरी तहरीर मिलने पर विवेचना में शामिल किया जाएगा।
पेड़ और कुलदीप की लंबाई लगभग बराबर होने से हत्या का आरोप
संदीप का कहना है कि पेड़ की डाली की ऊंचाई करीब छह फुट है और कुलदीप की लंबाई साढ़े पांच फुट से ज्यादा थी। जंगल में कुलदीप का शव फंदे से लटका और दोनों पैर जमीन से छूकर आधे मुड़े हुए थे। पास में चार ईंटे भी थीं। आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया है। आरोप है कि उसका दस दिन पहले घर के पास रहने वाले दोस्त और एक माह पहले छिजारसी में रहने वाले दूसरे दोस्त से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के रंजिश के चलते कुलदीप की हत्या की गई है। कुलदीप का मोबाइल भी उसके पास से नहीं मिला है जबकि कुलदीप का मोबाइल सोमवार शाम को सात बजकर 10 मिनट पर बंद हो गया था। परिजन ने पुलिस से मोबाइल की लोकेेशन निकालकर व कॉल डिटेल्स से आरोपियों का पता लगाने की मांग की है।

एप्पल मोबाइल के लिए लिया था लोन
कुलदीप बहुत मेहनती और महत्वकांक्षी भी था। भाई संदीप ने बताया कि दीवाली से पहले कुलदीप एप्पल मोबाइल खरीदना चाह रहा था लेकिन एक साथ मोटी धनराशि नहीं होने के चलते खरीद नहीं पा रहा था। वर्तमान में वह वन प्लस कंपनी का महंगा मोबाइल उपयोग कर रहा था। इसके चलते कुलदीप ने फाइनेंस कंपनी से लोन के लिए अप्लाई किया था। कंपनी से 1.01 लाख रुपये के लोन की अनुमति मिली थी। हालांकि फिर कुलदीप का मन बदल गया। उसने लोन मिलने के बाद भी एप्पल मोबाइल नहीं लिया। वर्तमान में फूड डिलीवरी कंपनी में नौकरी नहीं करने के चलते किस्त भी नहीं भर पाया था। इसके चलते किस्त वाले सोमवार को कंपनीकर्मी घर पहुंचा था। वह कंपनीकर्मी के पहुंचने पर अभी आने की बात कहकर घर से चला गया था। हालांकि संदीप ने पेनल्टी के साथ किस्त के रूप में 4700 रुपये देकर कंपनीकर्मी को वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed