{"_id":"635445a63b617c7cec6f9b08","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2465551154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा बॉर्डर पर बिना पासपोर्ट घूम रहा नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा बॉर्डर पर बिना पासपोर्ट घूम रहा नाइजीरियन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा बॉर्डर पर बिना पासपोर्ट घूम रहा नाइजीरियन गिरफ्तार
साहिबाबाद। सीमा बॉर्डर से साहिबाबाद पुलिस ने शनिवार को बिना पासपोर्ट नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में उसका नाम फिनेदू पता चला है। थाना पुलिस ने विदेशी नागरिक की सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दे दी है। उससे सुरक्षा एजेंसी भी पूछताछ कर सकती हैं। पुलिस को शक है कि वह किसी गोपनीय सूचना के लिए घूम रहा होगा। फिलहाल भाषा को लेकर पुलिस उससे ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस सीमा बॉर्डर और अन्य इलाकों में चेकिंग कर रही थी। इस बीच 22 वर्षीय एक नाइजीरियन संदिग्ध परिस्थिति में घूमता हुआ नजर आया तुरंत सुरक्षा के मद्देनजर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था। तलाशी में उसके पास पासपोर्ट भी नहीं मिला। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि नाइजीरियन की भाषा समझने में दिक्कत हो रही थी। इसके लिए द्विभाषिया को भी बुलाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसी भी विदेशी से पूछताछ कर सकती हैं।