फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The accused beat up the youth with a stick, saying I am the boy of the SHO in ghaziabad

Ghaziabad: एसएचओ का लड़का हूं, कहकर.. आरोपी ने डंडे से युवकों को पीटा

Thu, 20 Oct 2022 01:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

आरोप है कि आरोपियों ने डंडे से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में वसुंधरा निवासी विनोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि चार युवकों द्वारा उनकी गाड़ी एक्सप्रेस वे-वन सोसायटी की सर्विस रोड पर रोक ली।

विज्ञापन
The accused beat up the youth with a stick, saying I am the boy of the SHO in ghaziabad
गाजियाबाद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के वसुंधरा में दोस्तों के साथ गाड़ी का टायर पंचर लगवाने के लिए मैकेनिक का इंतजार कर रहे दिल्ली निवासी अनमोल चड्डा और दूसरे मामले में विनोद कुमार ने पुलिस को मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा कराया है। पुलिस दोनों अलग-अलग मामलों की शिकायत पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली शकरपुर निवासी अनमोल चड्डा का कहना है कि वह दोस्तों से मिलने के लिए एक होटल में आए हुए थे। वहां गाड़ी में पंचर होने के बाद दोस्त तरुण मैकेनिक को लेने चला गया। इस बीच उसके साथ अभिनव और शुभम मौजूद थे। आरोप है कि कुछ देर बाद सामने से स्कूटी पर आए चार युवक जबरन उसने विवाद करने लगे।
विज्ञापन


कहासुनी होने पर आरोपी ने कहा कि मैं एसएचओ का लड़का हूं, मेरा कुछ नहीं होगा। इसके बाद आरोपी विवेक, अक्षय, परीक्षित ओर वेदांत ने तीनों पर डंडे से हमला कर दिया। इससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने डंडे से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में वसुंधरा निवासी विनोद कुमार गुप्ता का आरोप है कि चार युवकों द्वारा उनकी गाड़ी एक्सप्रेस वे-वन सोसायटी की सर्विस रोड पर रोक ली।


इसके बाद अचानक से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में अजय तोमर और आदित्य जैन व एक अन्य पर शक जाहिर कर मुकदमा कराया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि दोनों मामलों में जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed