फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चार हजार में खरीदते थे और 10 हजार में बेचते थे वाहन के पार्ट्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

चार हजार में खरीदते थे और 10 हजार में बेचते थे वाहन के पार्ट्स साहिबाबाद।वाहन चोरों से चार हजार रुपये में बाइक व स्कूटी खरीदकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर 10 हजार रुपये में बेचने वाले कबाड़ी व मैकेनिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उसके संपर्क में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का चार-पांच चोर हैं।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

चार हजार में खरीदते थे और 10 हजार में बेचते थे वाहन के पार्ट्स
विज्ञापन

साहिबाबाद। वाहन चोरों से चार हजार रुपये में बाइक व स्कूटी खरीदकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर 10 हजार रुपये में बेचने वाले कबाड़ी व मैकेनिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार सुबह कबाड़ी यामीन जवाहर पार्क में मैकेनिक देवेंद्र सिंह उर्फ काले के गोदाम पर चोरी की बाइक बेचने आया था। पुलिस ने दोनों के पास से बाइक और पार्ट्स बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह उर्फ काले निवासी डीडीए फ्लैट न्यू सीमापुरी दिल्ली व यामीन निवासी जवाहर पार्क शहीद नगर को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक साल से चोरी के वाहनों की खरीद करते हैं। पूछताछ में पता चला कि यामीन कबाड़ खरीदने का काम करता है। उसके संपर्क में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का चार-पांच चोर हैं। वह उनसे चार से पांच हजार रुपये में चोरी की बाइक या स्कूटी खरीदता था। फिर देवेंद्र सिंह के गोदाम पर ले जाकर उन वाहनों के पार्ट्स अलग-अलग कर दस हजार रुपये में बेच देते थे। मुनाफा दोनों आपस में बांटते थे।
विज्ञापन

सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल, चार बाइक की खाली टंकी, 16 बाइकों की बैटरी, तीन बाइकों के इंजन के पिस्टन, बाइक के 9 जोड़ी शॉकर, एक साइलेंसर, 20 जोड़ी ब्रेकसू व वाहन काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed