सुरक्षाकर्मी की बहादुरी: रामू ने इस तरह चोरी होने से बचाई 49 लाख की कार, खून से लथपथ हो गया पर हार नहीं मानी
सुरेंद्र ने बताया कि गार्ड की बहादुरी से करीब 49 लाख रुपये कीमत की कार चोरी होने से बच गई। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में कार चोरी के प्रयास व गार्ड को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदसेक्टर-16 में मंगलवार तड़के चोरों ने ट्रांसपोर्टर की फॉर्च्यूनर कार चोरी का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मी के भिड़ने से चोर बिना कार चोरी किए ही फरार हो गए। बदमाशों से भिड़ने के दौरान गार्ड लहूलुहान हो गया। वहीं, चोरों ने सेक्टर-तीन में उद्योगपति की फॉर्च्यूनर कार का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
वसुंधरा सेक्टर 16 में सुरेंद्र भारद्वाज परिवार संग रहते हैं। उनका अपने भाई नरेंद्र भारद्वाज संग ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। सुरेंद्र घर के पास प्लॉट की बाउंड्री कराकर उसमें फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी। मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे चोर प्लॉट में घुस गए और कार चोरी का प्रयास करने लगे। आवाज होने पर सुरक्षा गार्ड रामू जाग गया और वह चोरों से भिड़ गया। रामू को पास आता देख चोरों ने उस पर हमला कर दिया। रामू के सिर पर पत्थर से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। रामू के शोर मचाने पर चोर बिना कार लिए ही प्रह्लादगढ़ी की ओर भाग गए। कार की चोरी के प्रयास की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पहुुंचकर चोरों की आसपास तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
महज कार के शीशे ही तोड़ पाए चोर
दूसरे मामले में वसुंधरा सेक्टर तीन निवासी कारोबारी अनुराग सिंह की फॉर्च्यूनर कार को भी मंगलवार को चोरों ने निशाना बनाया। अनुराग ने बताया कि उनकी राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। उन्होंने सोमवार रात को अपनी फॉर्च्यूनर कार घर के पास खड़ी की थी। मंगलवार तड़के चोरों ने कार के शीशे तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने कार में लगा व्हील लॉक, स्टेयरिंग लॉक भी तोड़ दिया, लेकिन गियर लॉक नहीं तोड़ पाए। इससे चोर कार चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। कारोबारी के मुताबिक सीसीटीवी में चोर सफेद रंग की कार से आते हुए दिखाई दिए हैं। किसी के आने या पुलिस गश्त के चलते चोर भाग गए। अनुराग ने मामले की इंदिरापुरम थाना पुलिस से शिकायत की है।
वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही गिरोह को दबोच कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। -ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी द्वितीय