{"_id":"62f55da718d3a158425708f7","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd242898753","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: युवक का मोबाइल चोरी कर खाते से ट्रांसफर किए 87 हजार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: युवक का मोबाइल चोरी कर खाते से ट्रांसफर किए 87 हजार, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 12 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:21 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस टीम फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है और साइबर सेल टीम ऑनलाइन वॉलेट से रकम किस खाते में ट्रांसफर हुए हैं, उस पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशांबी बस डिपो में चाय की दुकान पर नवनीत कुमार का चोर ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद एसके ऑनलाइन वॉलेट से 87 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कर लिए। नवनीत का कहना है कि रात दो बजे चोर ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने मौका पाकर अचानक फोन चोरी कर लिया। काफी देर तक उसे चोरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
चोर ने दूसरी जगह जाकर जब ऑनलाइन वॉलेट से चार बार में 87 हजार 300 रुपये ट्रांसफर कर लिए तो बैंक से दूसरे फोन पर रुपये कटने का मेसेज आ गया। उसने तुरंत दुकान और अपनी जेब में फोन तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन पर ऑनलाइन वॉलेट को बंद करा दिया। पुलिस को घटना के बाद अगली सुबह में ही शिकायत दे दी थी लेकिन पुलिस ने जांच पड़ताल के बहाने रिपोर्ट दर्ज करने में एक माह का समय लगा दिया। पुलिस ने सिर्फ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन