फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सफाई में लापरवाही पर नगर पालिका ने लगाया सात लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सफाई में लापरवाही पर नगर पालिका ने लगाया सात लाख का जुर्माना
विज्ञापन

लोनी। बरसात के चलते पानी में डूबी लोनी की कई कॉलोनियां, मुख्य मार्ग पर जलभराव, कूड़ा निस्तारण समेत अन्य लापरवाही पाए जाने पर लोनी नगर पालिका परिषद ने लॉयन कंपनी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर पालिका में कंपनी द्वारा कराए जा रहे कामों की जांच की। नगर पालिका ने जल्द समस्याओं का समाधान ना करने पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने और टेंडर रद्द करने की चेतावनी दी है।
पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया
लोनी अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि बरसात के चलते लोनी में जगह-जगह जलभराव की शिकायत आने पर कंपनी के कामों की जांच की। जांच में पाया गया की कंपनी द्वारा लगाए गए 18 पंपिंग सेटों में केवल दो पंपिंग सेट ही काम कर रहे हैं। इस लापरवाही के कारण नागरिकों को न केवल जलभराव से जूझना पड़ रहा है बल्कि पालिका की छवि ख़राब हो रही है। जिसको देखते हुए कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

72 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि लॉयन कंपनी द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे सफाई कार्य एवं कूड़ा उठान के कार्य का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कुल 72 आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी, अपने काम पर उपस्थित नहीं है। इससे कई वार्डों में नालियां बजबजा रही हैं। जिसके लिए 72 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की वेतन कटौती की गई है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कंपनी पर एक लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा उठाने के वाहन बंद मिले
कंपनी द्वारा संचालित पालिका के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, जेसीबी मशीनों और डोर टू डोर के टिपरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया की कूड़ा उठाने के अधिकांश वाहन मेंटेनेंस व सर्विस के अभाव में वाहन डिपो में खड़े हैं। जानकारी करने पर बताया गया कि उक्त वाहन काफी दिनों से कार्यरत नहीं है। जिस कारण शहर भर में जगह जगह न तो कूड़े का उठान हो रहा है और न ही उसका लैंडफिल साइट में डिस्पोजल कराया जा रहा है। कंपनी की लापरवाही और आपत्तिजनक मानते हुए एक लाख रुपया का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed