फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अग्निवीर: ट्रेनें रद्द होने के बाद रोडवेज की बसों में बढ़ गए यात्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अग्निवीर: ट्रेनें रद्द होने के बाद रोडवेज की बसों में बढ़ गए यात्री
विज्ञापन

साहिबाबाद। अग्निवीर सेना भर्ती पर अलग-अलग जनपदों में उग्र हुए प्रदर्शन से ट्रेनें रद्द होने का असर अब रोडवेज बसों पर दिख रहा है। बिहार, रांची, उत्तराखंड, बलिया, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर और अमेठी, रायबरेली समेत अन्य रूटों पर सफर के लिए बस में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली में रेल नहीं मिलने से मायूस अधिकांश यात्रियों ने शनिवार शाम कौशांबी और साहिबाबाद डिपो पहुंचना शुरू कर दिया, जिसके बाद यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर मारामारी देखी गई। परिवहन निगम की तरफ से बसों या फेरों को बढ़ाने पर निर्णय नहीं लिया गया है।
रांची जाने के लिए बस के इंतजार में कौशांबी डिपो के अंदर करीब एक घंटे से खड़े सुमित कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर ट्रेन का इंतजार करते रहे लेकिन रात में अचानक रेलवे ने ट्रेन रद्द कर दी। उन्हें बेहद जरूरी काम से घर जाना था। बदायूं जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े इस्लाम का कहना था कि वह गाड़ी रिपेयर का काम करते हैं। दिल्ली के बाजार से गाड़ी के पार्ट्स खरीदकर आनंद विहार स्टेशन पहुंचे लेकिन वहां पता चला कि ट्रेन रद्द हो गई है। इसके बाद उन्होंने बस से जाने का तय किया। शाम को कौशांबी पहुंचे तो वहां टिकट खरीदने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद बस में सीट मिली। बलिया जाने वाले दीपक का कहना था कि गृह जनपद में हालात काफी खराब हैं। अभी वहां जाने पर डर महसूस हो रहा है हालांकि रोडवेज अधिकारियों की तरफ से डिपो में लगातार यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी बढ़ी यात्रियों की संख्या :
बस में सफर करने के लिए शनिवार शाम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आई। महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ हाथ में थैले लेकर बस का इंतजार करती रहीं। बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं, कानपुर, उत्तराखंड और अन्य रूटों की बस में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ज्यादा दिक्कत रही। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित सफर कराया जाएगा। सभी जगह प्रशासन से मेसेज मिलने के बाद बसों का संचालन कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ी है लेकिन बस बढ़ाने की जरूरत नहीं हुई है। डिपो में संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed