फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बुलडोजर के साथ किया मार्च एसएसपी को देनी पड़ी सफाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बुलडोजर के साथ किया मार्च एसएसपी को देनी पड़ी सफाई
विज्ञापन

कौशांबी। कौशांबी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को पैदल मार्च किया तो साथ में बुलडोजर भी चल रहा था। यह पैदल चल रहे पुलिसवालों और पीछे आ रही पुलिस जीप के बीच में था। इसे देख लोगों में चर्चा होने लगी कि पुलिस इससे संदेश दे रही है कि अगर किसी ने खुराफात की तो उसके मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बुलडोजर के पास खड़े होकर पुलिसवालों ने फोटो भी खिंचवाए। थोड़ी ही देर में बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूरे प्रदेश में ऐसा करने वाली गाजियाबाद पुलिस अकेली बताई गई। जिधर से भी पुलिसवाले गुजरे, बुलडोजर साथ चला। इसकी जानकारी मिलने पर अफसरों को सफाई देनी पड़ी। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि बुलडोजर पैदल मार्च के साथ नहीं था। वह अचानक से बीच में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed