{"_id":"62436605f821464cfe6dc3ac","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd23609012","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नहर में डूबने से बालक और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नहर में डूबने से बालक और युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन नहर में डूबने से बालक और युवक की मौत
खोड़ा। हिंडन नहर में नहाने गए बालक और युवक पानी में डूब गए। मंगलवार तड़के दोनों के शव को गोताखोरों ने नहर से बाहर निकाला। बालक के घर नहीं पहुंचने पर पुलिस ने रात के समय ही टीम लगाकर सर्च ऑपेशन चलाया था।
खोड़ा के मास्टर पार्क कॉलोनी में निखिल (13) परिवार के साथ रहता था। वह अपने एक भाई और दोस्तों के साथ गाजीपुर बार्डर नहर पर नहाने गया था। इस दौरान निखिल का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। भाई और दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में डूब गया। डूबने के बाद भाई और दोस्त डर गए, उन्होंने घर पर घटना की जानकारी नहीं दी। रात होने पर भी निखिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। निखिल के कहीं नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने खोड़ा थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने निखिल के भाई को बुलाकर पूछताछ की, तो उसने मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंची। काफी तलाश करने पर पुलिस को निखिल के कपड़े मिले। इस दौरान पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने निखिल के शव को बाहर निकाला। कुछ देर बाद गोताखोरों को नहर में एक शव और मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त रिहान (24) निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा कॉलोनी के रूप में हुई। थाना एसएचओ बृजेश कुशवाहा ने बताया कि रिहान के परिजनों ने पुलिस को गायब होने की कोई जानकारी नहीं दी थी। शव मिलने पर पुलिस ने ही उन्हें जानकारी दी थी। रिहान नहर किनारे अकेला गया था। नहर में कैसे गिरा, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।