फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फिल्मी स्टाइल में कपड़े के शोरूम में की थी लूट, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फिल्मी स्टाइल में कपड़े के शोरूम में की थी लूट, मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा तिराहे के पास 7 मार्च को कपड़े के शोरूम में हथियार के बल पर लूट करने वाले बदमाश से रविवार रात टीला मोड़ पुलिस की बंथला नहर पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उसे चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की मोटर साइकिल के अलावा शोरूम से लूटी गई रकम में से 2 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में 21 मुकदमे हैं।

एएसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि फर्रूखनगर निवासी मौसीन के कपड़े के शोरूम में लूट करने वाले मुख्य आरोपी दीपक निवासी राजीव गार्डन को मुठभेड़ में पकड़ लिया है। वह पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में था, बंथला नहर पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पहले चेतावनी दी, लेकिन जब नहीं रुका तो पुलिस ने डराने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद दीपक ने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कांस्टेबल बल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उससे पूछताछ में पता चला कि जो बाइक बरामद की गई है वह चोरी की है। इसी वाहन ने दीपक ने अपने साथियों के साथ कपड़े के शोरूम में लूट की थी। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि आरोपी दीपक लोनी बॉर्डर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसने गिरोह के सौरभ व रितिक के साथ लूट को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ ट्रोनिका सिटी, लोनी, लोनी बॉर्डर, दिल्ली और टीला मोड़ थाने में लूट, छीना-झपटी और चोरी समेत अन्य धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों ने मौसीन के शोरूम से 7 जींस और 10 टीशर्ट और 22 हजार की नकदी लूटी थी। उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद से पुलिस टीम उनकी पहचान कर तलाश में जुटी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी दीपक की शिनाख्त शोरूम मालिक मौसीन से भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed