{"_id":"62336be8572b9a34a5316884","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2355504143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने को बसों में उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने को बसों में उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर जाने के लिए बसों में उमड़ी लोगों की भीड़
साहिबाबाद। होली पर घर जाने के लिए बृहस्पतिवार को भी बसों में लोगों की भारी भीड़ रही। बस में चढ़ने के लिए लोगों की मारा-मारी रही। रोडवेज की ओर से 250 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, इसके बावजूद लोगों को सीट नहीं मिली। बृहस्पतिवार देर रात तक बसों का संचालन होगा। इसके बाद होली के दिन शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद कुछ बसों का संचालन होगा।
शनिवार से पूर्व की तरह ही बसों का संचालन होगा। पूर्वांचल जाने वाले ज्यादातर लोग बुधवार को ही निकल गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले यात्री बृहस्पतिवार को घर जाने के लिए कौशांबी डिपो पर पहुंचे। शाम तक कौशांबी डिपो पर यात्रियों की भीड़ रही। बरेली, बदायूं, एटा, अलीगढ़, कासगंज, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर जाने वाली बसों में यात्री खचाखच भरे रहे। यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए 250 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। इन बसों का संचालन गाजियाबाद के कौशांबी, दिल्ली के आनंद विहार व कश्मीरी गेट से किया जा रहा है। अतिरिक्त बसों का संचालन 22 मार्च तक किया जाएगा।