{"_id":"62336b558741af1d06642dc4","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd235550379","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजविहार में शिक्षिका से लुटेरों ने लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजविहार में शिक्षिका से लुटेरों ने लूटी चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजविहार में शिक्षिका से लुटेरों ने लूटी चेन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड में बाइक सवार दो लुटेरों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन से दो बार चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों बार असफल रहे। वहीं, दूसरे मामले में लुटेरों ने बृज विहार की डबल स्टोरी बिल्डिंग में शिक्षिका की चेन लूट ली। पीड़िता ने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिप्रा सनसिटी सोसायटी निवासी शिवानी जैन ने बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते को लेकर छह साल की बेटी के साथ डॉक्टर के पास गई थी। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद वह सर्विस लेन से क्लीनिक की तरफ बढ़ रही थीं कि पीछे से दो लुटेरों ने उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार के शोर मचाने से घटना टल गई। उन्होंने तुरंत शिवानी को क्लीनिक में जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब वापस गाड़ी की तरफ जाने लगीं तो दूसरी बार भी लुटेरों ने उनकी चेन छीनने की कोशिश की। भीड़ के शोर मचाने पर लुटेरे फरार हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत इंदिरापुरम पुलिस को दी। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि लुटेरों के रूप में हमलावर भी हो सकते हैं, जो उन पर हमला कर नुकसान पहुंचाना चाहते हों। उधर, बृज विहार निवासी अनुराधा शिक्षिका हैं। वह घर के पास ही ट्यूशन पढ़ाने के लिए गईं थीं। जब वह वापस घर की ओर आ रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाश ने गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। लिंक रोड थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश की तलाश में टीम को लगाया गया है।