फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दावा ः 12 घंटे पानी और 24 घंटे मिलेगी बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दावा : 12 घंटे पानी और 24 घंटे मिलेगी बिजली
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। होली खेलने वालों को आज दिनभर पानी की किल्लत नहीं होगी। नगर निगम और जीडीए पांचों जोन में छह छह घंटे पानी की आपूर्ति करेगा। इसी के साथ बिजली विभाग ने भी 24 घंटे के लिए जिले को नो पावर कट जोन घोषित कर दिया है। ट्रांस हिंडन इंदिरापुरम में सुबह और शाम को नियमित समय से अलग दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक गंगाजल की आपूर्ति करने का दावा किया गया है।
जीडीए के अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने कर्मचारियों को शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नगर निगम के जलकल अधिकारियों ने भी मोहन नगर व वसुंधरा जोन में नियमित समय के अलावा दोपहर में ढाई घंटे पानी आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के टोल फ्री नंबर या फिर शिकायत केंद्र पर पानी की आपूर्ति के लिए फोन करने पर आधे घंटे के अंदर टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा। पांचों जोन में पांच पांच टैंकर पानी के रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन

पानी का भरपूर इंतजाम
जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि होली पर लोगों को पानी की दिक्कत न हो इसके लिए भरपूर पानी की आपूर्ति की जाएगी। पांचों जोन के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है कि वह सप्लाई बाधित न होने दें। फील्ड में कर्मचारी लगे रहेंगे। ट्रांस हिंडन के जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि सुबह में 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच सप्लाई होगी। दोपहर में 12 बजे से ढाई बजे तक अतिरिक्त गंगाजल व पानी की सप्लाई की जाएगी। नलकूप और पंपों के जरिये ओवरहेड टैंकों में पानी स्टोरेज कर लिया गया है। उधर, मोहन नगर जोन के अवर अभियंता ओमप्रकाश का कहना है कि होली के दिन किसी भी कालोनी में आपूर्ति की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। आपात स्थिति के लिए जलकल के पास पांच टैंकर की व्यवस्था बनी है। जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या भी बढ़ा ली जाएगी। नगर आयुक्त ने पानी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसुंधर जोन : 8178016856
मोहन नगर जोन : 8178018395
सिटी जोन : 8178016825
कविनगर /विजय नगर जोन : 8178018388
--------------
होली पर नो पावर कट जोन घोषित
होली के दिन जिले को नो पावर कट जोन घोषित किया गया है। मुख्य अभियंता एसके पुरवार ने बताया कि होली के दिन के लोगों को बिजली की किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए सभी फीडरों को दुरुस्त करा दिया गया है।

सुबह छह बजे से लगातार बिजली आपूर्ति रहेगी। लाइन मैन और अवर अभियंता को कट न लगे इसके लिए ध्यान रखने को निर्देशित किया गया है। कंट्रोल रूम पर तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। कहीं पर भी फॉल्ट आने पर उसे आधे घंटे के अंदर ठीक करने के लिए कहा गया है। बिजली संबंधित कोई भी समस्या आने पर उपभोक्ता 1912 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। रात में भी बिजली की कटौती के लिए मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed