{"_id":"622e47895ddcec5d071ce856","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd235364923","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा में महिला समेत दो से मंगलसूत्र, चेन और मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसुंधरा में महिला समेत दो से मंगलसूत्र, चेन और मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा में महिला समेत दो से मंगलसूत्र, चेन और मोबाइल लूटा
इंदिरापुरम। वसुंधरा में चेन व मोबाइल लूट की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। पुलिस सिर्फ पीड़ितों को जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर टरका देती है। बदमाशों ने वसुंधरा में कंपनीकर्मी की पत्नी के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट ली। वहीं, रियल स्टेट कंपनी के स्टेट मैनेजर से मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ितों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
वसुंधरा सेक्टर-14 निवासी महेंद्र नेगी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 1 मार्च को उनकी पत्नी आराधना नेगी रात करीब साढ़े 8 बजे मदर प्राइड एकेडमी के पास से जा रही थी। जब वह सेक्टर-12 में पहुंची, तभी काले रंग की जैकेट पहने स्कूटी सवार लुटेरे ने गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन लूट ली। उन्होंने लुटेरे को पकड़ने के लिए पीछा किया तो लुटेरों ने हथियार दिखाकर डरा दिया। डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद उन्हें थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बोला। आरोप है कि जब उन्होंने किसी काम से बाहर जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी ने शिकायत की कॉपी अपने व्हाट्स एप पर मंगा ली। अगले दिन उनके पूछने पर कहा कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि 12 मार्च को थाने पहुंचने पर उन्हें पता चला कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज ही नहीं हुई है। इसके बाद थाने में उनसे दोबारा शिकायत लेकर रिपोर्ट लिखाई गई। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-15 निवासी राकेश रोशन पांडेय रियल इस्टेट की यूनिटी ग्रुप में स्टेट मैनेजर हैं। रात करीब 8:45 बजे जब वह घर लौट रहे थे, तो विश्वकर्मा चौक से थोड़ा आगे एक अस्पताल के टी प्वाइंट पर बाइक सवार बदमाश ने हाथ से मोबाइल लूट लिया। उन्होंने लुटेरे का पीछा किया, लेकिन लुटेरे गलियों से घूमते हुए भाग गए।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।