फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, छत से कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, छत से कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

खोड़ा। एक कॉलोनी में शनिवार शाम बाजार में खरीदारी कर रही महिला को बाइक सवार दो युवकों द्वारा अगवा कर एक घर में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि बाइक सवार शराब के नशे में था। जिस घर में वह उसे ले गए थे, वहां दो-तीन लोग और भी थे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर छत से कूदकर घर के बाहर भागी।
महिला खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। उसके दो बच्चे हैं। शनिवार शाम वह बाजार में सब्जी व सामान खरीद रही थी। आरोप है कि इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसका मुंह ढंक कर उसे अगवा कर लिया। दोनों उसे एक मकान में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म करने की योजना बनाई। वह सभी लोग शराब के नशे में थे। आरोप है कि महिला ने उनकी गंदी हरकत का विरोध किया तो उसे मारने की धमकी दी गई। महिला ने घर की छत से कूदकर जान बचाई। उसके हाथ और पैर में चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। वहां उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर तुरंत हरकत में आई खोड़ा पुलिस ने पीड़िता के बताए घटना स्थल और बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कई दुकानदारों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर जब उससे घटनास्थल पर ले जाने के लिए कहा तो वह मकान नहीं पहचान पा रही है। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि महिला की शिकायत पर ुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed